भाजपा के आरोपों के बीच कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान अडानी मुद्दे पर भाजपा और केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा, मैं संसद में बयान देना चाहता हूं, लेकिन हमें बोलने नहीं दिया जा रहा है।
राहुल गांधी ने कहा, सुबह मैं संसद गया था और लोकसभा अध्यक्ष से बात की कि मैं बोलना चाहता हूं। सरकार के चार मंत्रियों ने मुझ पर आरोप लगाए थे, इसलिए मुझे सदन में अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा, आज मेरे पहुंचने के एक मिनट बाद सदन को स्थगित कर दिया गया। मुझे उम्मीद है कि मुझे कल संसद में बोलने दिया जाएगा। राहुल ने आगे कहा, कुछ दिन पहले मैंने पीएम मोदी और गौतम अडानी पर सवाल उठाते हुए सदन में भाषण दिया था, वह भाषण हटा दिया गया था। भाषण में ऐसा कुछ भी नहीं था जिसे मैंने सार्वजनिक रिकॉर्ड से न निकाला हो।
देखें प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने क्या कहा-
