
आज की ताजा खबर, 16 सितंबर 2023: PM मोदी के बर्थडे पर जनता को मिलेगा गिफ्ट! कांग्रेस का आरोप- संविधान पर हमला है एक देश, एक चुनाव
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 16 सितंबर 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर आम जनता को गिफ्ट मिलेगा। यह तोहफा डिस्काउंट यानी कि छूट के रूप में होगा, जिसे ऑटो-रिक्शा वाले अपने कस्टमर्स को मुहैया कराएंगे। पीएम के जन्मदिन से ठीक एक रोज पहले शनिवार (16 सितंबर, 2023) को उनके गृह राज्य गुजरात में सूरत जिले के ऑटो-रिक्शा चालकों ने इस बाबत बड़ा ऐलान किया। उनकी ओर से कहा गिया वे अपने ग्राहकों को मोदी के जन्मदिन पर खास रियायत देंगे, जो कि 100 फीसदी से लेकर 30 परसेंट तक रहेगी। हैदराबाद में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के दौरान सांसद पी. चिदंबरम ने कहा है कि "एक राष्ट्र, एक चुनाव संविधान पर हमला है। हम इसे खारिज करते हैं। यह संघवाद पर हमला है। इसके लिए कम से कम पांच संवैधानिक संशोधनों की आवश्यकता होगी। बीजेपी जानती है कि उसके पास ऐसा नहीं है। इन संवैधानिक संशोधनों को पारित करने के लिए संख्याएं। फिर भी अगर यह एक राष्ट्र, एक चुनाव को आगे बढ़ाया जाता है, तो यह केवल महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाने और एक झूठी कहानी बनाने के लिए है।" आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...