देश

Aaj Ka Mausam: हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में अलर्ट, MP का हाल बुरा: जानिए दिल्ली समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 16, 2023, 07:32 AM IST

Aaj Ka Mausam: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का कहर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। राज्य में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है।

Image

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण कई राज्यों का बुरा हाल है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पहले ही बारिश के प्रकोप को झेल रहे हैं, अब एक बार फिर से दोनों ही राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मध्यप्रदेश में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दिल्ली और उत्तराखंड में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का कहर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। राज्य में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड में भी मौसम विभाग ने बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के पांच जिलों- देहरादून, चमौली, बागेश्वर,नैनीताल और चंपावत जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक के दौरान बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। शुक्रवार को भी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश हुई है, शनिवार को भी बादल छाए रहने की उम्मीद है, साथ ही कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश-बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश तो कुछ हिस्सों में धूप रहने का अनुमान है। पश्चिम यूपी में जहां बारिश की संभावना व्यक्त की गई है, वहीं लखनऊ समेत पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं बिहार में अब मॉनसून कमजोर पड़ चुका है। वहां बारिश की संभावना कम है, हालांकि कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। जिनकी वजह से सड़के जलमग्न हो गईं हैं। नदिया उफान पर हैं। हाल ये है कि सरकार ने इंदौर समेत 4 जिलों में स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश हो रही है। बांधों के गेट खोल दिए गए हैं। आज भी मध्य प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, पूर्वी राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और कर्नाटक में बारिश का संभावना व्यक्त की गई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article