
ताजा खबर: Taza Khabar, 12 अक्टूबर 2023 की बड़ी खबरें: विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा बढ़ाई गई, Batala Encounter: आरिज को मौत की सजा नहीं
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 12 अक्टूबर और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 12 अक्टूबर (गुरुवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : बाटला हाउस एनकाउंटर मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने आरिज खान को मौत की सजा के फैसले को पलट दिया। हाई कोर्ट ने आरिज खान के लिए मौत की सजा की पुष्टि करने से इनकार कर दिया। इस मामले में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की हत्या कर दी गई थी। निचली अदालत ने आठ मार्च 2021 को आरिज खान को दोषी ठहराया था और 15 मार्च 2021 को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी वहीं मध्य प्रदेश के मंडला में गुरुवार को जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश की शिवराज सिहं चौहान पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा की यह सरकार सभी मोर्चों पर विफल हुई है। रोजगार की तलाश में लोग राज्य छोड़कर जा रहे हैं लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया गया है उधर इजराइल-हमास जंग का आज छठा दिन है। अब तक दोनों ओर से 2500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल के खिलाफ जंग में आतंकी संगठन हिजबुल्लाह भी उतर आया है। हमास के हमलों में इजरायल के 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि गाजा पट्टी में इजरायली हमलों के दौरान 1200 लोगों की मौत हुई है वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (12 अक्टूबर) उत्तराखंड के कुमाऊं का दौरा किया। यहां उन्होंने जोलिंगकोंग में भगवान शिव के धाम आदि कैलाश चोटी का दर्शन किया। उन्होंने यात्रा शुरुआत पार्वती कुंड में पूजा से की, आगे पढें बड़ी और अहम खबरें