दुनिया

Israel Palestine War: हमास का सिर्फ बोर्ड बचा..आतंकी कहां भागे ? हमास की तैयारी बड़ी..'पाताल लोक' से धर्मयुद्ध ?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 12, 2023, 10:17 PM IST

इजराइल और हमास के भीषण संग्राम को 6 दिन का समय बीत चुका है। इन 6 दिनों में इजराइल ने अपने ऊपर अटैक का बदला गाजा पट्टी में विध्वंस के जरिए लिया है। गाजा पट्टी जल रही है। हर मिनट ढेरों की तादाद में गाजा की पट्टी पर मिसाइल अटैक हो रहा है।

Image

हर मिनट ढेरों की तादाद में गाजा की पट्टी पर मिसाइल अटैक हो रहा है

Israel Palestine War Update: 6 दिन हो गए..इजराइल कितना जीता । नेतन्याहू ने जो कसम खाई थी उसे पूरा करने में कितने सफल हुए । कहा जा रहा कि स्टॉक की कमी दोनों तरफ है । क्या ये सच है ? गोला-बारूद खत्म हो रहे हैं । क्या 6 दिनों में इतनी तबाही हो चुकी है जितनी 6 महीने में होती । हमास को कितना नुकसान हुआ । वॉर जोन से नवभारत के रिपोर्टर प्रदीप दत्ता ने हैरान करने वाली रिपोर्ट भेजी है । इजराइल में फोर स्ट्रैटजी की चर्चा है..वो क्या है । सारे सवालों का जवाब..सवाल पब्लिक का में आज की पहली Exclusive रिपोर्ट..सीधे इजराइल बॉर्डर से ।

Israel-Hamas War: LIVE रिपोर्टिंग के बीच.. रॉकेट फटा! टाइम्स नाउ नवभारत के रिपोर्टर प्रदीप दत्ता की आंखो देखी, देखें ये Video

जल से, थल से और नभ से भीषण बारूदी वर्षा हो रही है । गाजा पट्टी और आसपास के इलाकों में हर सेकंड, हर मिनट रॉकेट और मिसाइलें गिर रही हैं । पल पल बैटलग्राउंड की तस्वीरें बदल रही हैं ।

गुरुवार को इजराइल ने गाजा में हमास के खिलाफ बारुदी आक्रमण और तेज कर दिए। हमास का साथ देने वालों पर भी बमबारी तेज कर दी । साउथ लेबनान को मिसाइल से टारगेट किया । हिज्बुल्लाह के ठिकाने पर हवाई हमला किया..और सीरिया की राजधानी दमिश्क पर रॉकेट से अटैक किया ।

उधर सेंट्रल इजरायल के वेस्ट बैंक की तरफ भी हमास ने रॉकेट दागे ।हिज्बुल्लाह ने भी इजराइली टैंकों को निशाना बनाया । मतलब इजराइल हमास युद्ध की सीमाएं सिमटने की बजाय बढ़ती जा रही हैं । और इस वॉर सिचुएशन के पल पल का अपडेट आप तक टाइम्स नाउ नवभारत लगातार पहुंचा रहा है ।

इजराइल के सेडरोट में TIMES NOW नवभारत की टीम वहां के मेयर की बाइट ले रही थी। ग्राउंड पर मौजूद हमारे रिपोर्टर प्रदीप दत्ता, भारत के 4,500 किलोमीटर दूर इजराइल में हो रहे भयंकर युद्ध की पल-पल की जानकारी अपने दर्शकों को दे रहे थे। ये वही जगह थी जहां ठीक 5-10 मिनट पहले हमास के एक रॉकेट ने एक कार और एंबुलेंस को अपना निशाना बनाया था। सेरडोट के मेयर मीडिया को हमले की अपडेट दे रहे थे। मेयर के इर्द गिर्फ उनकी सिक्योरिटी में मौजूद इजराइली सेना के जवान थे। तभी अचानक एयर सायरन बजने लगते हैं।किसी को समझ नहीं आ कि आखिर क्या हुआ। मेयर, इजराइली फोर्स, सुरक्षा जवान, मीडिया रिपोर्टर्स, कैमरामैन सभी अपनी जान बचाने के लिए भागते हैं।

ये देखकर आप समझ ही गए होंगे कि इजराइल में हालात कितने खतरनाक हो गए हैं। जिस जगह पर ठीक 10 मिनट पहले रॉकेट से हमला हुआ था, हमास के आतंकियों ने वहां भीड़ देखकर उसी जगह को दोबारा टारगेट करने का फैसला किया। समय पर एयर साइरन बजने की वजह से वहां मौजूद भीड़ तितर बितर हो गई।

गाजा की ओर से हमास ने भी इजराइल पर अबतक 20 हजार रॉकेट दागे हैं

गाजा की ओर से हमास ने भी इजराइल पर अबतक 20 हजार रॉकेट दागे हैं। दोनों तरफ हो रही लोगों की मौत अब सिर्फ आंकड़ा बनकर रह गई है।इजराइल के 1200 लोगों की इस जंग में जान गई है जबकि 3,418 लोग घायल हुए हैं।गाजा में 1,100 लोगों की मौत हुई है, इजराइल ने 1500 हमास के आतंकियों ढेर करने का दावा किया है, वेस्ट बैंक में 28 लोगों की मौत हो चुकी है और 150 से ज्यादा घायल हुए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article