Pakistan Trained Hamas Fighter: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में इजरायल पर हमास के हमलों के बाद फलस्तीन के लिए व्यापक समर्थन देखने को मिला है, पाकिस्तान में सोशल साइट X पर फलस्तीन ट्रेंड करता नजर आया वहीं इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग में कई तरह के सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं, हमास को किस देश से और कैसी मदद मिली है ये बातें अब सामने आ रही हैं।
पाकिस्तान के मीडिया के एक धड़े ने इसराइल और हमास से 'सब्र' दिखाने की गुजारिश की तो सोशल मीडिया पर कई लोगों ने फिलस्तीनी लोगों के हक में बात की। पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर उल हक काकड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर हमास के हमले पर पहली प्रतिक्रिया दी, उन्होंने 'फलस्तीनी सवाल' के समाधान पर जोर दिया।
वहीं इजरायल पर हमास के हमलों के लेकर मुस्लिम देश दो गुटों मे बंट गए हैं एक ओर ईरान, कतर, लेबनान समेत कई मुस्लिम देशों ने खुलकर हमास के हमलों का समर्थन किया तो दूसरी ओर कुछ मुस्लिम देश इजरायल को समर्थन कर रहे हैं।
