देश

Bihar Train Accident: सामने आ गया बिहार में नार्थ ईस्ट ट्रेन हादसे का असली कारण!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 12, 2023, 11:00 PM IST

रेलवे ने दिल्ली-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के छह डिब्बे बुधवार रात को बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतरने के मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश बृहस्पतिवार को दिए।

बिहार के बक्सर जिले में नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन अचानक से रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास डिरेल हो गई, देखते ही देखते ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए, हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई, इसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए, इनमें से 20 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए अधिकारियों ने यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि दिल्ली से असम जा रही ट्रेन के 23 डिब्बे बुधवार रात नौ बजकर 53 मिनट पर पटरी से उतर गए।पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बीरेन्द्र कुमार ने एक बयान में कहा, 'घटना के कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।' उन्होंने बताया कि मारे गए लोगों के परिजन को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

सभी चार लोगों के परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि

बिहार सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए चार - चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मरने वाले चार लोगों में से एक बिहार का था जबकि बाकी दूसरे राज्यों के थे। उन्होंने कहा 'यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हमने दुर्घटना में मारे गए सभी चार लोगों के परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का फैसला किया है। इसके अलावा, राज्य सरकार सभी घायल यात्रियों को सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल भी प्रदान कर रही है जिन्हें राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article