LIVE
आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 10 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार: चुनाव से पहले NCP में बड़ी फेरबदल
आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 10 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार: चुनाव से पहले NCP में बड़ी फेरबदल
JUN 11, 2023 00:07 IST
अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला
गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी के विदेश दौरे को और उनके बयानों को लेकर सीधा निशाना साधा है। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाते हैं और वहां पर भारत की आलोचना करते हैं। राहुल गांधी को अपने पूर्वजों से सीखना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
JUN 10, 2023 22:54 IST
बहानगा बाजार स्टेशन सील
ओडिशा के बालासोर जिले में स्थित बाहानगा बाजार स्टेशन पर अगले आदेश तक कोई ट्रेन नहीं रुकेगी, क्योंकि रेल हादसे की जांच कर रहे सीबीआई ने लॉग बुक और उपकरण जब्त करने के बाद स्टेशन को सील कर दिया है। अप और डाउन, दोनों लाइन पर परिचालन बहाल होने के बाद कम से कम सात ट्रेन बाहानगा बाजार स्टेशन पर रुक रही थीं। वहां दो जून को हुए रेल हादसे में 288 लोगों की मौत हो गई और 1,208 अन्य घायल हुए। पढ़ें पूरी खबर
JUN 10, 2023 21:43 IST
Balasore Train Accident: 270 पूर्व जजों और अधिकारियों की PM को लिखी चिट्ठी
Odisha Balasore Train Accident : रिटायर जजों और अधिकारियों समेत नागरिक समाज के प्रमुख लोगों ने ओडिशा के बालोसोर ट्रेन हादसे पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के प्रयासों पर चिंता व्यक्त की। सभी ने रेलवे ट्रैक से छेड़छाड़ की आशंका जताई है। हादसे के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की साथ ही ट्रैक के आसपास अवैध कब्जों पर कार्रवाई करने की मांग की। इस चिट्ठी पर 270 लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। पढ़ें पूरी खबर
JUN 10, 2023 20:54 IST
PM मोदी की इस योजना का मुरीद हुआ WHO
केंद्र की मोदी सरकार की एक स्कीम से 4 लाख लोगों की जान बच सकती है, ये दावा विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने की है। WHO ने मोदी सरकार के इस स्कीम की खूब तारीफ की है। मोदी सरकार की इस योजना का नाम जल जीवन मिशन है। जिसपर मोदी सरकार पूरी तरह से फोकस होकर आगे बढ़ रही है। पढ़ें पूरी खबर
JUN 10, 2023 20:14 IST
अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की भविष्यवाणी
Cyclone Biparjoy Update: बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' के अगले 12 घंटों के दौरान एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है लेकिन वर्तमान पूर्वानुमान के अनुसार गुजरात से नहीं टकरा सकता है। आईएमडी के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। चक्रवात के पोरबंदर तट से 200-300 किमी की दूरी से गुजरने की संभावना है लेकिन अगले 5 दिनों में पश्चिमी राज्य में आंधी और तेज हवाएं आएंगी। लेटेस्ट पूर्वानुमान में आईएमडी ने कहा कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' अगले 12 घंटों के दौरान एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में और तेज होने की संभावना है और अगले तीन दिनों में उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने से पहले अगले 24 घंटों के दौरान धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
JUN 10, 2023 18:57 IST
तेल के दाम घटाने को लेकर आया बड़ा अपडेट
Petrol Diesel Price: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहती हैं तो तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटाने पर विचार करने की स्थिति में होंगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेल कंपनियों के आगामी तिमाही नतीजे अच्छे होंगे। हरदीप पुरी ने दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर में पेट्रोल की कीमतों पर अलग-अलग सवालों के जवाब देते हुए कहा कि वे अभी इस मुद्दे पर कोई घोषणा करने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा, “आगे चलकर देखेंगे कि कीमतों को लेकर क्या किया जा सकता है।” पढ़ें पूरी खबर
JUN 10, 2023 18:05 IST
जापान में रनवे पर ही टकरा गए दो विमान
Japan Plane Crash: जापान के टोक्यो के हनेदा एयरपोर्ट पर शनिवार को दो प्लेन रनवे पर ही आपस में भिड़ गए। इस टक्कर से एक प्लेन को काफी नुकसान पहुंचा है। टक्कर के कारण एयरपोर्ट से विमानों का संचालन कुछ घंटों के लिए प्रभावित हो गया। पढें पूरी खबर
JUN 10, 2023 17:30 IST
केजरीवाल पर बिफरे उमर अब्दुल्ला
मोदी सरकार द्वारा दिल्ली के लिए लाए गए एक अध्यादेश के खिलाफ AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) कई पार्टियों से समर्थन मांग चुके हैं। कुछ क्षेत्रीय पार्टियों ने उन्हें समर्थन का भरोसा भी दिया है, लेकिन इसी समर्थन के मुद्दे पर कई दल उन्हें आईना भी दिखा चुके हैं। कांग्रेस के बाद अब नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने केजरीवाल को आईना दिखा दिया है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जब इन्हें जरूरत पड़ती है तो ये हमारे दरवाजे जरूर खटखटाते हैं, अरविंद केजरीवाल मुसीबत में है तो उन्हें हमारी सपोर्ट की जरूरत है, लेकिन ये 370 के समय में कहां थे? पढ़ें पूरी खबर
JUN 10, 2023 17:02 IST
विपक्षी दलों में एकता होगी या नहीं
Opposition Unity : लोकसभा चुनाव 2024 में मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए 23 जून को पटना में विपक्ष को एकजुट करने के लिए जदयू के सीनियर नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में विपक्षी नेता बीजपी के खिलाफ संयुक्त लड़ाई लड़ने के लिए बातचीत करेंगे। हालांकि एक साथ चुनाव लड़ने को लेकर कुछ राज्यों में एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने वाले कुछ विपक्षी दलों के साथ चुनौतियों से भरा हुआ है। विपक्षी दलों में एकता होगी या नहीं, यह तो समय बताएगा लेकिन विपक्षी दलों के नेता के हौसले बुलंद हैं। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, आसनसोल से टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल को पूरी उम्मीद है सभी विपक्षी दल एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। पढें पूरी खबर
JUN 10, 2023 15:38 IST
WTC Final 2023, IND vs AUS Live score: अर्धशतक से चूके लाबुशेन, टीम इंडिया की चौथे दिन अच्छी शुरुआत
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के चौथे दिन का खेल जारी है। मैच में अपनी पकड़ पहले ही मजबूत कर चुकी ऑस्ट्रेलिया ने खबर लिखे जाने तक 5 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं। एलेक्स कैरी और कैमरन ग्रीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। लाइव स्कोर
JUN 10, 2023 14:50 IST
आज की ताजा खबर 10 जून 2023 LIVE: गुजरात ATS ने नाकाम की ISKP की साजिश
महाराष्ट्र में विधानसभा और आगामी लोकसभा चुनाव से पहले एनसीपी में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार की बेटी व लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें महाराष्ट्र, पंजाब और हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पार्टी में कद्दावर नेता प्रफुल्ल पटेल का कद भी बढ़ा हैं, उन्हें भी कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इसका ऐलान खुद शरद पवार की ओर से किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
JUN 10, 2023 13:52 IST
आज की ताजा खबर 10 जून 2023 LIVE: सुप्रिया सुले बनीं NCP की कार्यकारी अध्यक्ष
महाराष्ट्र में विधानसभा और आगामी लोकसभा चुनाव से पहले एनसीपी में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार की बेटी व लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें महाराष्ट्र, पंजाब और हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पार्टी में कद्दावर नेता प्रफुल्ल पटेल का कद भी बढ़ा हैं, उन्हें भी कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इसका ऐलान खुद शरद पवार की ओर से किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
JUN 10, 2023 10:32 IST
आज की ताजा खबर 10 जून 2023 LIVE: जुलाई से सरकारी कर्मचारियों को मिल सकते हैं 2 बड़े तोहफे
जुलाई में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फायदा केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने की उम्मीद है। महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ाने का ऐलान 1 जुलाई से किया जा सकता है। हालांकि, DA बढ़ोतरी को लेकर अभी तक सरकार की ओर से कोई घोषणा नहीं की गई है। सरकार पहली बार चालू वित्त वर्ष में डीए में बढ़ोतरी करेगी। पढ़ें पूरी खबर...
JUN 10, 2023 09:49 IST
आज की ताजा खबर 10 जून 2023 LIVE: गोडसे भारत के सपूत- गिरिराज सिंह
औरंगजेब ओर गोडसे के नाम पर शुरू हुई सियासत में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी कूद पड़े हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में विवादित बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि अगर गोडसे महात्मा गांधी का हत्यारा है तो वह भारत का सपूत भी है। वह इसी भारत में पैदा हुए थे। पढ़ें पूरी खबर...
JUN 10, 2023 09:14 IST
आज की ताजा खबर 10 जून 2023 LIVE: ढाई लाख से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार
पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने सूबे को युवाओं को खुशखबरी दी है। सीएम ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार युवाओं को देगी 2.77 लाख निजी नौकरियां देगी। शुक्रवार (नौ जून, 2023) को मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही बताया कि बीते एक साल में युवाओं को 29 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां देने के बाद प्रदेश सरकार अब उनके लिए निजी क्षेत्र में 2.77 लाख नौकरियां सुनिश्चित करेगी।
JUN 10, 2023 08:01 IST
आज की ताजा खबर 10 जून 2023 LIVE: ईडी ने मोबाइल बनाने वाली कंपनी Xiaomi को भेजा नोटिस
एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने शुक्रवार (9 जून) को चाइनीज मोबाइल कंपनी शाओमी (Xiaomi) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शाओमी के अलावा ED ने कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) समीर राव, पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर मनु जैन और तीन विदेशी बैंकों को भी नोटिस भेजा है। पढ़ें पूरी खबर...
JUN 10, 2023 07:31 IST
आज की ताजा खबर 10 जून 2023 LIVE: 24 घंटों में असर दिखाएगा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकरअलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवाती तूफान अगले 24 घंटों में अपना असर दिखाएगा और यह उत्तरपूर्व की ओर तेजी से बढ़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...
JUN 10, 2023 06:41 IST
आज की ताजा खबर 10 जून 2023 LIVE: फिर बढ़ा देश का विदेशी मुद्रा भंडार
देश का विदेशी मुद्रा भंडार दो जून को समाप्त सप्ताह में 5.929 अरब डॉलर बढ़कर 595.067 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले लगातार दो सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार घटा था। इससे पहले के सप्ताह में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 4.34 अरब डॉलर घटकर 589.14 अरब डॉलर रह गया था। अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन वैश्विक घटनाओं के कारण उत्पन्न दबावों के बीच केंद्रीय बैंक के रुपये के बचाव के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने से इसमें गिरावट आई।
JUN 10, 2023 06:40 IST
आज की ताजा खबर 10 जून 2023 LIVE: पुतिन ने उठाया सबसे खतरनाक कदम
यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अब तक का सबसे खतरनाक कदम उठाने का ऐलान कर दिया है। रूस, अपने दोस्त और पड़ोसी बेलारूस में परमाणु हथियारों (Nuclear Weapons) की तैनाती करने जा रहा है। पुतिन के इस कदम से यूक्रेन के साथ-साथ पोलैंड और कई यूरोपीय देशों पर परमाणु हमले का खतरा मंडराने लगा है। जो अमेरिका के दोस्त माने जाते हैं।
JUN 10, 2023 06:39 IST
आज की ताजा खबर 10 जून 2023 LIVE: विज्ञापनों के लिए जल्द भुगतान करेगा ट्विटर
ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ट्वीट कर बताया कि अगले हफ़्तों में, X/Twitter क्रिएटर्स को उनके रिप्लाई में दिए गए विज्ञापनों के लिए भुगतान करना शुरू कर देगा। पहले ब्लॉक भुगतान 5M डॉलर है। उन्होंने बताया, क्रिएटर को वैरिफाइड होना चाहिए और और केवल वैरिफाइड यूजर को दिए गए विज्ञापन ही गिने जाएंगे।
