देश

Opposition Unity : विपक्षी दलों में एकता होगी या नहीं? जानिए क्या बोले शरद पवार, शत्रुघ्न सिन्हा, कपिल सिब्बल

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 10, 2023, 04:04 PM IST

Opposition Unity : लोकसभा चुनाव 2024 में मोदी सरकार और बीजेपी को सत्ता बाहर करने लिए 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक हो रही है। विपक्षी दलों में एकता होगी या नहीं, यह तो समय बताएगा लेकिन विपक्षी दलों के नेताओं के हौसले बुलंद हैं। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और सपा सांसद कपिल सिब्बल को पूरी उम्मीद है सभी विपक्षी दल एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। चमत्कार होगा।

Image

विपक्षी एकता पर बोले शरद पवार, शत्रुघ्न सिन्हा, कपिल सिब्बल

Opposition Unity : लोकसभा चुनाव 2024 में मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए 23 जून को पटना में विपक्ष को एकजुट करने के लिए जदयू के सीनियर नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में विपक्षी नेता बीजपी के खिलाफ संयुक्त लड़ाई लड़ने के लिए बातचीत करेंगे। हालांकि एक साथ चुनाव लड़ने को लेकर कुछ राज्यों में एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने वाले कुछ विपक्षी दलों के साथ चुनौतियों से भरा हुआ है। विपक्षी दलों में एकता होगी या नहीं, यह तो समय बताएगा लेकिन विपक्षी दलों के नेता के हौसले बुलंद हैं। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, आसनसोल से टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल को पूरी उम्मीद है सभी विपक्षी दल एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

सभी विपक्षी पार्टियों को साथ आना होगा- शरद पवार

एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि सभी विपक्षी पार्टियों को साथ आना होगा। मुझे यकीन है कि इस देश की जनता हमारी मदद करेगी। 23 तारीख को हम सभी बिहार में मिलेंगे, चर्चा करेंगे और एक कार्यक्रम लेकर आएंगे और देश भर में यात्रा करेंगे और इसे लोगों के सामने पेश करेंगे।

लोकसभा चुनावों में चमत्कार करेगा संयुक्त विपक्ष- शत्रुघ्न सिन्हा

अभिनेता से नेता बने आसनसोल से टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि एक संयुक्त विपक्ष अगले साल के लोकसभा चुनावों में चमत्कार कर सकता है। सिन्हा ने कहा कि मैंने हमेशा माना है कि ममता बनर्जी एक गेम चेंजर हैं। यह बहुत अच्छा है कि वह राष्ट्रीय आइकन राहुल गांधी जैसे लोगों के साथ होंगी, जिन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के बाद प्रसिद्धि हासिल की है। आसनसोल के सांसद ने उम्मीद जताई कि बैठक नई सरकार जो मौजूदा शासन की जगह लेगी कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाने में मदद करेगी।

सिन्हा ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए पटना साहिब से बीजेपी के रविशंकर प्रसाद से हार गए थे। वो दो बार पटना साहिब से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। उनसे जब पूछा गया कि 2024 में एकजुट विपक्ष कितनी सीटें जीतेगा। इस पर उन्होंने कहा कि मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं लेकिन यह निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि एक चमत्कार होगा। हमने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के विधानसभा चुनावों में क्या हासिल किया जा सकता है। इसकी झलक देखी है,जहां बीजेपी को कांग्रेस से हार का सामना करना पड़ा।

उम्मीद है सभी विपक्ष एक साथ आएंगे- कपिल सिब्बल

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सपा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि विपक्ष स्पष्ट है कि उसे 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार को गिराने के लिए एकजुट होना चाहिए और उम्मीद जताई कि सभी विपक्ष एक साथ आएंगे। सिब्बल ने एएनआई से कहा कि विपक्ष में हम सभी एक बात के बारे में स्पष्ट हैं कि अगर हमें 2024 का चुनाव लड़ना है और इस सरकार को गिराना है तो हमें एकजुट होना चाहिए।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें