बिजनेस

ईडी ने मोबाइल बनाने वाली कंपनी Xiaomi को भेजा नोटिस, 5551 करोड़ रुपये की हेरफेर का मामला

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 10, 2023, 07:53 AM IST

ED Notice To Xiaomi: एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने शुक्रवार (9 जून) को चाइनीज मोबाइल कंपनी शाओमी (Xiaomi) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Image

एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट

Photo : iStock

ED Notice To Xiaomi: एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने शुक्रवार (9 जून) को चाइनीज मोबाइल कंपनी शाओमी (Xiaomi) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शाओमी के अलावा ED ने कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) समीर राव, पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर मनु जैन और तीन विदेशी बैंकों को भी नोटिस भेजा है।

5,551 करोड़ रुपये का मांगा हिसाब

ED ने कारण बताओ नोटिस में 5,551 करोड़ रुपए के कथित फॉरेन एक्सचेंज उल्लंघन को लेकर ये जारी किया है। एजेंसी ने बताया कि फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत शाओमी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, उसके दो अधिकारियों, सिटी बैंक, HSBC बैंक और ड्यूश बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

शाओमी इंडिया ने साल 2014 से भारत में काम कर रही है। ये चीन की प्रमुख स्मार्टफोन कंपनी शाओमी के स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी है। ED की जांच में पता चला है कि शाओमी इंडिया ने साल 2015 से अपनी पैरेंट कंपनी को पैसे भेज रही है। कंपनी विदेशी कंपनियों को कुल 5,551.27 करोड़ रुपए भेज चुकी है।

FEMA मामले में भी ED जब्त कर चुकी है पैसे

ED ने पिछले साल FEMA के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए शाओमी इंडिया के खातों में जमा करीब 5,551.27 करोड़ रुपए जब्त कर लिए थे। यह कार्रवाई गैरकानूनी तरीके से रॉयल्टी के नाम पर विदेशों में पैसा भेजने के लिए की गई थी। शाओमी इंडिया ने ED की इस कार्रवाई को कर्नाटक हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन हाईकोर्ट ने उसकी याचिका को रद्द कर दिया था।

जानकारों के मुताबिक, FEMA के तहत जांच पूरी होने के बाद ED की ओर से संबंधित कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। अगर इस नोटिस में भी कंपनियां कोई स्पष्ट कारण नहीं बता पाती हैं तो फिर उन्हें नियमों के अनुसार जुर्माने का भुगतान करना होता है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article