LIVE
ताजा खबर : Taza Khabar, 1 मई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
ताजा खबर : Taza Khabar, 1 मई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
MAY 02, 2023 00:08 IST
केरल के मलप्पुरम जिले में वंदे भारत ट्रेन पर फेंके गए पत्थर
हमलावरों ने सी4 कोच की 62 और 63 सीटों की खिड़कियों पर पथराव किया। मलप्पुरम पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके की तलाशी ले रही है। कि रेलवे पुलिस मामला दर्ज करेगी, एक यात्री ने सबसे पहले कांच की खिड़की में दरारें देखीं और लोको पायलट को सतर्क किया लेकिन ट्रेन नहीं रुकी और यात्रा जारी रखी। पढ़ें पूरी खबर
MAY 01, 2023 22:11 IST
आज की ताजा खबर 1 मई 2023 LIVE: केजरीवाल के 'शीशमहल' को लेकर बड़ा खुलासा
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बंगले के रिनोवेशन में 45 करोड़ खर्च किए गए हैं। सारी कहानी हमने एक-एक कर, दस्तावेजों के साथ आपके सामने रखा है। सीएम केजरीवाल के आम आदमी वाले बंगले में 25 लाख का रुपए के हॉट वाटर जेनरेटर लगा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
MAY 01, 2023 22:06 IST
आज की ताजा खबर 1 मई 2023 LIVE: दिल्ली एनसीआर में इस हफ्ते गर्मी नहीं रहेगी
राजस्थानी दिल्ली सहित एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पहाड़ी राज्य हिमाचल जम्मू उत्तराखंड में अभी इस हफ्ते बारिश की स्थिति है। पहाड़ी राज्यों में स्नोफॉल होगा। राजधानी दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में अधिकतम पारा 35 डिग्री से अधिक नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर
MAY 01, 2023 20:19 IST
आज की ताजा खबर 1 मई 2023 LIVE: अफजाल अंसारी की लोकसभा की सदस्यता रद्द
गैंगस्टर एक्ट में अफजाल अंसारी को गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार देते हुए चार साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही एक लाख का जुर्माना भी लगाया है। अदालत द्वारा दोषी करार देते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। इस फैसले के बाद उनके सांसद बने रहने पर खतरा मंडराने लगा था, पढ़ें पूरी खबर
MAY 01, 2023 18:12 IST
आज की ताजा खबर 1 मई 2023 LIVE: मुझे फांसी दे दो, लेकिन कुश्ती की गतिविधियां नहीं रुकनी चाहिए
WFI President Brijbhushan Singh's statement: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को कहा कि देश के शीर्ष पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के कारण पिछले चार महीने से खेल की सभी गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं। डब्ल्यूएफआई प्रमुख ने इसके साथ ही कहा कि वह फांसी के लिए तैयार हैं लेकिन कुश्ती की गतिविधियां नहीं रुकनी चाहिए, पढ़ें पूरी खबर
MAY 01, 2023 17:57 IST
आज की ताजा खबर 1 मई 2023 LIVE: मुस्लिम के बीच पैठ बनाने के लिए Modi Mitra
Mission 2024: 'मोदी मित्र' में बीजेपी के नेता की जगह मुस्लिम समाज के वो प्रभावशाली लोग शामिल होंगे, जिनकी समाज पर पकड़ होगी और जो पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होंगे। इसमें मुस्लिम समाज के अलावा अन्य वर्गों के लोग भी हो सकते हैं। इन्हीं के सहारे बीजेपी 2024 में मुस्लिम वोटरों को अपनी ओर खिंचने की तैयारी कर रही है, पढ़ें पूरी खबर
MAY 01, 2023 16:51 IST
आज की ताजा खबर 1 मई 2023 LIVE: Atiq Ahmed Gang पर सबसे बड़ा खुलासा
गुजरात की साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद ने उमेश पाल की हत्या में शामिल लोगों को आईफोन भी मुहैया कराया था। जेल में अतीक के पास खुद तीन आईफोन थे। फेसटाइम एप्लिकेशन पर बातचीत करते समय सभी अभियुक्तों ने असाइन किए गए कोड को अपनी आईडी के रूप में इस्तेमाल किया था। पढ़ें पूरी खबर
MAY 01, 2023 16:50 IST
आज की ताजा खबर 1 मई 2023 LIVE: Ludhiana Gas Leak मामले पर प्रशांत किशोर
पंजाब के लुधियाना में हाल ही में दर्दनाक हादसा हुआ था। यह घटना जहरीली गैस के रिसाव के कारण घटित हुई। जिसमें बिहार के गया जिले के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें दंपती समेत उनके तीन बच्चे शामिल थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने हादसे पर दुख प्रकट किया और मृतक के परिवार को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने का भी ऐलान किया। पढ़ें पूरी खबर
MAY 01, 2023 16:06 IST
आज की ताजा खबर 1 मई 2023 LIVE: दिल्ली वालों छाता-रेनकोट ले कर निकलना
सोमवार सुबह से ही दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। कई इलाकों में मूसलाधार तो कहीं बूंदी-बांदी देखने को मिली है। अब मौसम विभाग ने जो भविष्यवाणी की है उससे दिल्ली वालों को अगले चार दिनों तक छाता रेनकोट लेकर निकलना पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर
MAY 01, 2023 15:27 IST
आज की ताजा खबर 1 मई 2023 LIVE: तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में युवक की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। गर्म रसम के बर्तन में दुर्घटनावश गिर जाने से 21 वर्षीय एक कॉलेज छात्र की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर
MAY 01, 2023 15:05 IST
आज की ताजा खबर 1 मई 2023 LIVE: रोकी गई चार धाम यात्रा
बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी प्रशासन के साथ ही यात्रियों के लिए भी मुसीबत बन गई है। यहां मौसम तीर्थयात्रियों की कड़ी परीक्षा ले रहा है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को ब्रदीनाथ और केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी और बारिश हुई, जिसके बाद एहतियातन चार धाम यात्रा को रोक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, यात्रियों को श्रीनगर में रोका गया है।
MAY 01, 2023 13:22 IST
आज की ताजा खबर 1 मई 2023 LIVE: राजधानी दिल्ली में बारिश
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह हल्की बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है। राजधानी में चलने वाली तेज हवा लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास करा रही है। बता दें कि मौसम विभाग ने एक से पांच मई तक बादल छाए रहने की संभावना पहले ही जताई थी। वहीं 25 से 35 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका भी व्यक्त की थी। आज न्यूनतम तापमान कम होकर 19 डिग्री तक जा सकता है। गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में पिछले 48 घंटों से रुक-रुककर बारिश से मौसम का मिजाज काफी बदल चुका है और आगे भी छह मई तक ये स्थिति बने बनी रहने की बात कही जा रही है।
MAY 01, 2023 13:21 IST
आज की ताजा खबर 1 मई 2023 LIVE: फिर जेल जाएंगे आनंद मोहन!
बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन के जेल से बाहर आते ही उनकी मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं। दरअसल, बाहुबली नेता की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट आठ मई को सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। बता दें, आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया की पत्नी उमा देवी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। शीर्ष अदालत उनकी याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है।
MAY 01, 2023 12:06 IST
आज की ताजा खबर 1 मई 2023 LIVE: कर्नाटक चुनाव के लिए BJP ने जारी किया घोषणा पत्र
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बेंगलुरू में सोमवार को अपना घोषणा पत्र/विजन डॉक्यूमेंट जारी किया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम बासवराज बोम्मई, बीएस येदियुरप्पा सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में जारी इस घोषणा पत्र में सभी वर्गों को लुभाने की कोशिश की गई है। घोषणा पत्र में गरीब परिवारों (बीपीएल) को हर साल तीन घरेलू सिलेंडर देने का वादा किया गया है। भगवा पार्टी ने हर महीने राशन और आधा लूटर दूध देने का भी वादा किया है। पार्टी लोगों को पांच किलो चावल भी देगी। भाजपा ने वादा किया है कि सत्ता में लौटने पर वह समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करेगी। पढ़ें पूरी खबर...
MAY 01, 2023 11:31 IST
आज की ताजा खबर 1 मई 2023 LIVE: तलाक के लिए 6 महीने की प्रतीक्षा अवधि हो सकती है खत्म
सुप्रीम कोर्ट ने तलाक के मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि हर हाल में टूटने वाले संबंध (Irretrievable Breakdown) को लेकर शादी को खत्म करने की मंजूरी दे सकता है। अदालत ने कहा कि वह इस आधार पर शादी को भंग कर सकता है। तलाक के लिए 6 महीने की प्रतीक्षा अवधि को खत्म किया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
MAY 01, 2023 10:48 IST
आज की ताजा खबर 1 मई 2023 LIVE: 100 करोड़ी बनने वाली है ऐश्वर्या राय की मूवी
मणिरत्न की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 (PS-2) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की फिल्म को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। ऐश्वर्या राय और विक्रम स्टारर पोन्नियिन सेल्वन 2 को 28 अप्रैल 2023 को रिलीज कर दिया गया है। मणिरत्नम द्वारा निर्देशित पोन्नियिन सेल्वन 2 (PS-2) को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। पीएस 2 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग कर ली है। पढ़ें पूरी खबर...
MAY 01, 2023 10:13 IST
आज की ताजा खबर 1 मई 2023 LIVE: देश में 14 मोबाइल मैसेंजर एप ब्लॉक
केंद्र सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला करते हुए भारत में चल रहे 14 मोबाइल मैसेंजर एप को पूरी तरह से ब्लॉग कर दिया है। यह फैसला इन मैसेंजर एप के आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल की जानकारी आने के बाद किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
MAY 01, 2023 09:29 IST
आज की ताजा खबर 1 मई 2023 LIVE: बोनट पर 2-3 घंटे तक लटका रहा शख्स
जधानी दिल्ली में बीती रात करीब 11 बजे आश्रम चौक से निजामुद्दीन दरगाह की ओर आ रही एक कार के बोनट पर एक शख्स खींचने का मामला सामने आया है। बोनट पर लटके शख्स को लेकर कार करीब 2-3 किलोमीटर तक सड़क पर दौड़ती रही। इसे लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर...
MAY 01, 2023 09:27 IST
आज की ताजा खबर 1 मई 2023 LIVE: दिल्ली-यूपी और पंजाब समेत इन राज्यों में होगी बारिश
राजधानी दिल्ली और NCR (Delhi-NCR) के कई इलाकों में रविवार को बारिश (Rain Fall) के बाद मौसम (Weather) सुहाना हो गया है। सोमवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे, जिस कारण तापमान (Temperature) में भी गिरावट आई है और फिलहाल गर्मी से राहत जारी है। इस बीच मौसम विभाग(Mausam Vibhag) की ओर से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत कई राज्यों का पूर्वानुमान (Weather Forecast) जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
MAY 01, 2023 08:24 IST
आज की ताजा खबर 1 मई 2023 LIVE: एक मई से हुए कई बदलाव
मई की शुरूआत हो गई है। और पहले दिन ही कॉमर्शियल LPG सिलेंड के दाम घट गए हैं। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक ने ATM नियम में बदलाव कर दिया है। मई के पहले दिन कुल 4 नियम बदल गए हैं। जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। तो आइए जानते हैं कि आजे कौन से नियम बदले हैं। पढ़ें पूर खबर...
