देश

तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा, रसम की कड़ाही में गिरने से खाना परोस रहे छात्र की मौत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 1, 2023, 03:20 PM IST

कड़ाही में गिरने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया और उसे शहर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

Image

रसम की कड़ाही में गिरने से छात्र की मौत

Photo : iStock

Student falls into rasam vessel: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में युवक की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। गर्म रसम के बर्तन में दुर्घटनावश गिर जाने से 21 वर्षीय एक कॉलेज छात्र की मौत हो गई।

पीड़ित एक कैटरिंग फर्म में पार्ट टाइम जॉब करता था। पुलिस ने सोमवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि वह एक शादी समारोह में मौजूद मेहमानों को खाना परोस रहा था, तभी वह उबलती हुई रसम वाली कड़ाही में गिर गया, जिसे मेहमानों को परोसा जाना था।

कड़ाही में गिरने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया और उसे शहर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन होश में आए बिना 30 अप्रैल को उसकी मौत हो गई।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article