देश

Atiq Ahmed Gang पर सबसे बड़ा खुलासा, उमेश पाल हत्याकांड में शामिल सभी गुर्गों के कोड नेम थे तय

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 1, 2023, 04:45 PM IST

Umesh Pal Murder Case: गुजरात की साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद ने उमेश पाल की हत्या में शामिल लोगों को आईफोन भी मुहैया कराया था। जेल में अतीक के पास खुद तीन आईफोन थे। फेसटाइम एप्लिकेशन पर बातचीत करते समय सभी अभियुक्तों ने असाइन किए गए कोड को अपनी आईडी के रूप में इस्तेमाल किया था।

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्याकांड में शामिल सभी लोगों के कोड नेम तय किए गए थे। जेल में बंद माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) ने ही सभी को कोड नेम दिए थे। देखिए 'नवभारत' पर डायरी का Exclusive पन्ना...

दिया था सभी को आईफोन

गुजरात की साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद ने उमेश पाल की हत्या में शामिल लोगों को आईफोन भी मुहैया कराया था। जेल में अतीक के पास खुद तीन आईफोन थे। फेसटाइम एप्लिकेशन पर बातचीत करते समय सभी अभियुक्तों ने असाइन किए गए कोड को अपनी आईडी के रूप में इस्तेमाल किया था।

कोड नेम

  • BADE-006 - ये फेस टाइम ID और कोड नेम अतीक अहमद का था।
  • CHOTE-007 - ये कोड नेम अशरफ का था।
  • Ansh_yadav00 - ये कोड नेम अतीक के बेटे असद का था।
  • XYZZ1122 - ये कोड नेम उमेश पाल की रेकी करने वाले आरोपी नियाज़ का था।
  • Bihar Tower - ये कोड नेम शूटर अरमान का था।
  • Advo010 - ये कोड नेम अतीक के वकील खान सौलत हनीफ का था।
  • Patle- 009 ये कोड नेम अतीक के जेल में बंद बेटे अली का था, यानी ये साफ है कि उमेश पाल हत्याकांड के दौरान अली भी बाकी आरोपियों के साथ संपर्क में था।
अतीक की हो चुकी है हत्या अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पिछले महीने पुलिस हिरासत में हत्या कर दी गई थी। दोनों को कुल 13 गोलियां लगी थीं। पुलिस टीम की मौजूदगी में ही तीन शूटरों ने महज 22 सेकंड में एक दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की थी। जिसमें से अतीक अहमद को आठ गोलियां लगी थीं। दोनों भाई की वहीं पर मौत हो गई थी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article