बिजनेस

LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, तो ATM पर बैंक वसूलेगा चार्ज,आज से बदल गए ये नियम

एक मई से 4 बड़े बदलाव हो गए हैं। इनमें जीएसटी, पीएनबी एटीएम चार्ज, म्यूचुअल फंड केवाईसी और एलपीजी सिलेंडर के दाम शामिल हैं। कमर्शियल एलपीजी की कीमतों पर राहत मिली है।

Image

1 मई से पैसों से जुड़े बदलाव

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 1 मई से बदल सकते हैं 4 बड़े नियम
  • सिलेंडर के दामों में हो सकता बदलाव
  • पीएनबी बदलने जा रहा एटीएम ट्रांजैक्शन के नियम

Financial Changes from 1 May : मई की शुरूआत हो गई है। और पहले दिन ही कॉमर्शियल LPG सिलेंड के दाम घट गए हैं। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक ने ATM नियम में बदलाव कर दिया है। मई के पहले दिन कुल 4 नियम बदल गए हैं। जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। तो आइए जानते हैं कि आजे कौन से नियम बदले हैं।

कमर्शियल LPG सिलेंडर

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर आज से 171.50 रुपये सस्ता हो गया है। केंद्र सरकार हर महीने की पहली तारीख को समीक्षा के बाद एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी के रेट बदलती है। इससे पहले अप्रैल में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 91.50 रुपये तक घटाए गए थे। नई कटौती के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1856.50 रुपये हो गई है।

म्यूचुअल फंड में केवाईसी जरूरी

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने म्यूचुअल फंड कंपनियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि वे केवल उन्हीं ई-वॉलेट से पैसे लें, जिनका केवाईसी हो चुका है। इसका सीधा सा मतलब है कि अगर आपके वॉलेट का केवाईसी नहीं हुआ होगा तो आप इसके जरिए निवेश नहीं कर पाएंगे। ध्यान रहे कि ये नियम 1 मई से लागू हो गया है है।

बदलेंगे जीएसटी के नियम

जीएसटी से जुड़ा एक बड़ा नियम बदल गया है। नए नियम के अनुसार जिन कंपनियों का टर्नओवर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा होगा, उन्हें 7 दिनों के अंदर ही इनवॉइस रजिस्ट्रेशन पोर्टल (आईआरपी) पर अपनी ट्रांजैक्शन रिसीट अपलोड करनी होगी। फिलहाल ऐसा करने के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई है।

पीएनबी के एटीएम चार्जेस

सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने एटीएम से लेन-देन करने के नियम बदले हैं। अगर खाते में पैसे की कमी के चलते आपकी एटीएम पर लेन देन विफल हो जाए तो पीएनबी आपसे 10 रुपये का चार्ज वसूलेगा। इतना ही नहीं इस 10 रु पर जीएसटी अलग से लगाया जाएगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article