Delhi NCR Weather Latest News: राजस्थानी दिल्ली सहित एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पहाड़ी राज्य हिमाचल जम्मू उत्तराखंड में अभी इस हफ्ते बारिश की स्थिति है। पहाड़ी राज्यों में स्नोफॉल होगा। राजधानी दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में अधिकतम पारा 35 डिग्री से अधिक नहीं होगा।
न्यूनतम पारा 19 डिग्री से 20 डिग्री तक बना रहेगा। इस हफ्ते बारिश के आसार है गर्मी नहीं रहेगी बादल छाए रहेंगे।वहीं 7 मई के बाद राजधानी दिल्ली और आसपास के राज्यों में तापमान बढ़ने से गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा पारा 40 डिग्री के पास पहुंचेगा।
दिल्ली में सोमवार को बारिश हुई जिसके कारण अनेक स्थानों पर जलभराव हुआ तथा यातायात बाधित रहा।दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि यातायात से जुड़ी समस्याओं के 31 फोन कॉल नियंत्रण कक्ष में आए, वहीं तीन सूचनाएं जलभराव के बारे में थीं, उन्होंने बताया कि झंडेवालां मंदिर, पश्चिम विहार, रोहिणी और दक्षिण दिल्ली में लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, 'अरविंदो मार्ग में भारी यातायात है.... कृपया इस मार्ग पर जाने से बचें।'लोगों को कैब करने में भी परेशानी आई, साथ ही किराए में भी भारी उतार-चढ़ाव देखा गया।लाजपत नगर से मंडी हाउस आने वाली सौम्या सिंह ने बताया कि छह कैब चालकों ने उनकी बुकिंग रद्द कर दी है।
कई यात्रियों ने ट्विटर पर अपनी समस्याओं शेयर किया
लाजपत नगर, आईटीओ, लोधी रोड, लुटियंस दिल्ली तथा नोएडा में भारी बारिश दर्ज की गयी।बारिश की वजह से कुछ इलाकों में जल भराव हो गया तथा नोएडा और दिल्ली के बीच, आईटीओ तथा अन्य जगहों पर यातायात की रफ्तार थम गयी।मौसम कार्यालय ने आज बारिश की संभावना जतायी। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी जिससे अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से 10 डिग्री नीचे 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह चार अप्रैल 2015 के बाद से, अप्रैल महीने में सबसे कम तापमान था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
