देश

Weather Update: मई के पहले दिन सुहाना हुआ मौसम, दिल्ली-यूपी और पंजाब समेत इन राज्यों में होगी बारिश

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated May 1, 2023, 08:48 AM IST

IMD Weather Forecast: मौसम विभाग के मुताबिक, चार मई तक मौसम ऐसा ही बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक के आसपास के इलाकों में बारिश होगी। यहां हीटवेव से फिलहाल राहत जारी रहेगी।

Image

दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम सुहाना

Photo : PTI

IMD Weather Forecast: राजधानी दिल्ली और NCR (Delhi-NCR) के कई इलाकों में रविवार को बारिश (Rain Fall) के बाद मौसम (Weather) सुहाना हो गया है। सोमवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे, जिस कारण तापमान (Temperature) में भी गिरावट आई है और फिलहाल गर्मी से राहत जारी है। इस बीच मौसम विभाग(Mausam Vibhag) की ओर से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत कई राज्यों का पूर्वानुमान (Weather Forecast) जारी किया गया है।

मौसम विभाग (IMD Weather) के मुताबिक, चार मई तक मौसम (Mausam) ऐसा ही बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं कई राज्यों में बारिश के साथ तेज आंधी(Thunderstorm) का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों(IMD Weather) का कहना है कि दो दिनों से जारी बारिश की गतिविधियों के कारण पूरे उत्तर भारत में गर्मी से राहत है।

दिल्ली और यूपी में होगी बारिशमौसम विभाग(Weather News) ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में यहां बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बारिश के चलते दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है।

इन राज्यों में भी होगी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक के आसपास के इलाकों में बारिश होगी। यहां चार मई तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। मौसम विभाग ने बताया, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, छत्ततसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत में अगले तीन दिन तक राहत

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बारिश की गतिविधियों के कारण उत्तर भारत में अगले तीन दिन तक गर्मी से राहत जारी रहेगी। इसके सिक्किम, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल,पंजाब,हरियाणा, मध्य प्रदेश, व अन्य राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यहां हीटवेव से फिलहाल राहत जारी रहेगी।
प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article