LIVE

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 09 जून 2024: नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने बस को बनाया निशाना, 10 की मौत

रवि वैश्यUpdated Jun 9, 2024, 21:13 IST
Follow on Google News
ताजा खबर, हिंदी समाचार, 09 जून 2024: नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने बस को बनाया निशाना, 10 की मौत

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 09 जून 2024: नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने बस को बनाया निशाना, 10 की मौत

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 09 जून 2024 और बड़ी खबरें: नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी के साथ-साथ 72 मंत्रियों ने भी शपथ ली। मंत्रीपद की शपथ लेने वालों मे राजनाथ सिंह, अमित शाह, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, पीयुष गोयल, शिवराज सिंह चौहान जैसे बड़े नाम शामिल हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, नई टीम में 30 अन्य कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं वहीं जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद तीर्थयात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में जा गिरी, बस के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हुई है और कई अन्य यात्री घायल हुए हैं उधर नरेंद्र मोदी ने जब प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, तो दुनिया के सात देशों के नेता उसके गवाह बने। मालदीव के राष्ट्रपति, मॉरीशस के प्रधानमंत्री, भूटान के प्रधानमंत्री, बांग्लादेश की राष्ट्रपति, नेपाल के प्रधानमंत्री, श्रीलंका के राष्ट्रपति और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति ने इस समारोह में शिरकत की, आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों को ताजा अपडेट्स...

PM Modi Oath Ceremony Time | PM Modi Shapath Samaroh live | IND vs PAK Dream11 Prediction Today Match

JUN 09, 2024 21:14 IST

जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने बस को बनाया निशाना, 10 तीर्थयात्रियों की मौत

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद तीर्थयात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हुई है और कई अन्य यात्री घायल हुए हैं, पढें पूरी खबर
JUN 09, 2024 20:42 IST

मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी...तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार

नरेन्द्र मोदी ने आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी के साथ-साथ 72 मंत्रियों ने भी शपथ ली। मंत्रीपद की शपथ लेने वालों मे राजनाथ सिंह, अमित शाह, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान जैसे बड़े नाम शामिल हैं पढ़ें पूरी खबर
JUN 09, 2024 17:48 IST

100 दिनों के रोडमैप को लेकर PM मोदी ने संभावित मंत्रियों को दिए ये 'खास निर्देश'

नरेंद्र मोदी ने अमृतकाल के एजेंडे का जिक्र करते हुए कहा कि हम सभी को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए काम करना है। सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों का एजेंडा तैयार है, जिस पर सभी को तेजी से काम करना है, पढ़ें पूरी खबर
JUN 09, 2024 17:09 IST

एनसीपी को क्यों नहीं मिली मोदी कैबिनेट 3.0 में जगह, फणनवीस ने किया खुलासा

मोदी कैबिनेट 3.0 को लेकर एनसीपी से किसी भी मंत्री को कॉल नहीं गई है, यानी अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी को एक एक भी मंत्री पद नहीं मिला है, पढ़ें पूरी खबर
JUN 09, 2024 17:06 IST

मोदी के लिए इस जौहरी ने तैयार किया खास तोहफा, चांदी से बनाया कमल का फूल

जम्मू के एक जौहरी ने मोदी के लिए चांदी से कमल का फूल बनाया। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में रविवार को तीसरी बार शपथ ग्रहण करने पर उनके लिए चांदी से बना तीन किलोग्राम का कमल का फूल तैयार किया है, पढें पूरी खबर
JUN 09, 2024 16:14 IST

इस बार अनुराग ठाकुर मोदी कैबिनेट में नहीं, संगठन में मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

अनुराग ठाकुर पहले केंद्र में वित्त राज्य मंत्री रहे और बाद में उन्हें खेल और बाद में सूचना और प्रसारण जैसा अहम मंत्रालय दिया गया पर इस बार की लिस्ट में उनका नाम नहीं है, पढ़ें पूरी खबर
JUN 09, 2024 16:13 IST

सत्ता से क्या बाहर हुए नवीन पटनायक कि सबसे खास वी के पांडियन ने लिया संन्यास

बीजू जनता दल को ओडिशा विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद वी के पांडियन ने खुद को सार्वजनिक रूप से दूर कर लिया था अब उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूर होने का एलान कर दिया है, पढ़ें पूरी खबर
JUN 09, 2024 15:12 IST

... नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में किस राज्य से कौन मंत्री?

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से पहले केंद्रीय कैबिनेट को लेकर चल रही गहमागहमी से पर्दा उठ गया है। नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह और निर्मला सीतारमण को फिर से जगह मिली है। इसके अलावा अश्विनी वैष्णव, पीयूष गोयल जैसे नाम भी शामिल हैं, पढ़ें पूरी खबर
JUN 09, 2024 15:01 IST

मोदी कैबिनेट 3.0 में इन 21 मंत्रियों का कटा पत्ता

नरेन्द्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले समारोह में उनके साथ करीब चार दर्जन मंत्री भी शपथ लेंगे। जानकारी के अनुसार, इस बार मोदी कैबिनेट 3.0 में एनडीए के सहयोगी दलों की हिस्सेदारी बढ़ेगी। साथ ही कई दिग्गज नेताओं को पद मुक्त किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUN 09, 2024 13:50 IST

कौन हैं चंद्रशेखर पेम्मासानी, TDP कोटे से बनेंगे मंत्री

आंध्र प्रदेश के गुंटूर लोकसभा क्षेत्र से TDP के उम्मीदवार पेम्मासानी चंद्रशेखर ने जीत दर्ज की है। पेम्मासानी चंद्रशेखर ने लोकसभा चुनाव-2024 से पहले जो हलफनामा दिया है उसके मुताबिक वह अब तक के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। चंद्रशेखर पेम्मासानी ने लोकसभा चुनाव- 2024 में कुल 864948 वोट हासिल किए। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUN 09, 2024 12:47 IST

पीएम मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुपरस्टार मोहनलाल को दिया न्योता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सुपरस्टार मोहनलाल को अचानक फोन करके निमंत्रण दिया। हालांकि अपनी अपकमिंग फिल्‍म की शूटिंग में व्‍यस्‍त होने के कारण स्टार ने इस कार्यक्रम में शामिल होने में असमर्थता जताई। संयोग से त्रिशूर से केरल के एकमात्र भाजपा सांसद और मोहनलाल के सहयोगी सुरेश गोपी को 2014 में प्रधानमंत्री मोदी की ओर से इसी तरह का फोन आया था, जिसमें उन्हें अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कहा गया था। गोपी ने वह निमंत्रण स्वीकार कर लिया था।
JUN 09, 2024 12:47 IST

प्रधानमंत्री आवास पहुंचे अमित शाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में लगातार तीसरी बार पद की शपथ लेंगे। इससे पहले वह 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास पर चुनिंदा सांसदों के साथ चाय पर चर्चा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस 'टी पार्टी' में मौजूद नेता आज शाम को राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी के साथ मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
JUN 09, 2024 11:35 IST

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। खरगे राज्यसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सूत्रों ने बताया कि 'इंडिया' ब्लॉक के अन्य सहयोगी दलों के साथ बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है। पीएम मोदी रविवार को शाम 7.15 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों ने बताया कि उनके साथ मंत्रिपरिषद के कुछ सदस्य भी शपथ लेंगे। समारोह में भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के कई नेता शामिल होंगे। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफिफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे समारोह में शामिल हो रहे हैं।
JUN 09, 2024 10:56 IST

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ दिल्ली पहुंचे

JUN 09, 2024 10:24 IST

पथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नयी दिल्ली पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू

प्रधानमंत्री पद के लिए नामित नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू रविवार सुबह नयी दिल्ली पहुंच गए। पिछले साल नवंबर में मालदीव के राष्ट्रपति बनने के बाद मुइज्जू पहली बार भारत दौरे पर आए हैं। मालदीव के राष्ट्रपति भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के सात देशों के उन नेताओं में शामिल हैं, जो आज शाम राष्ट्रपति भवन में मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''नरेन्द्र मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू नयी दिल्ली पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।''
JUN 09, 2024 10:18 IST

ईनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का आज होगा अंतिम संस्कार

JUN 09, 2024 09:50 IST

मोदी कैबिनेट में TDP की कितनी हिस्सेदारी, कौन-कौन लेंगा शपथ; देखें पूरी लिस्ट

TDP के दो नवनिर्वाचित सांसद BJP के नेतृत्व वाले NDA का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली पार्टी ने रविवार को इसकी पुष्टि की। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUN 09, 2024 09:15 IST

गाजा में इजरायली हवाई हमले में 210 फिलिस्तीनियों की मौत

गाजा पट्टी में ताजा इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 210 फिलिस्तीनी मारे गए और 400 से अधिक अन्य घायल हो गए। इजरायली सेना ने कहा कि उसने इस दौरान चार बंधकों को छुड़ा लिया है। सेंट्रल गाजा के डेर अल-बलाह में अल-अक्सा अस्पताल के निदेशक खलील अल-दकरान ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि इजरायली बमबारी के कारण बड़ी संख्या में घायल फिलिस्तीनियों को अस्पताल भेजा गया है, जिनमें से कुछ की मौत की पुष्टि हो गई है। फिलिस्तीनी प्रत्यक्षदर्शियों ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि इजरायली विमानों ने इस इलाके को निशाना बनाया और जबरदस्त बमबारी की। इस इलाके में काफी देर तक धुआं उठते हुए देखा गया।
JUN 09, 2024 09:10 IST

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने गाजा में युद्ध विराम का किया आह्वान

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात के दौरान गाजा में तत्काल युद्ध विराम का आग्रह किया। बाइडेन फ्रांस की यात्रा पर हैं। मैक्रों ने शनिवार को एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "नौ महीने के संघर्ष के बाद, रफा में स्थिति काफी दयनीय है। मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, ये अस्वीकार्य है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इजरायल गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए सभी क्रॉसिंग पॉइंट नहीं खोल रहा है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय कई महीनों से ये मांग कर रहा है।"
JUN 09, 2024 08:32 IST

हैती के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री गैरी कोलिने अस्पताल में भर्ती : अधिकारी

हैती के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री गैरी कोनिले शनिवार देर रात देश की राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस के एक अस्पताल में भर्ती हुए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि कोनिले को अस्पताल में भर्ती क्यों होना पड़ा। कोनिले को हाल में संकटग्रस्त कैरेबियाई देश का नेता चुनने वाली सत्ता हस्तांतरण राष्ट्रपति परिषद के सदस्य लुईस गेराल्ड गिल्स ने बताया कि वह अस्पताल जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास इसके अलावा और कोई जानकारी नहीं है।