देश

Anurag Thakur Not in Modi Cabinet 3.0: इस बार अनुराग ठाकुर मोदी कैबिनेट में नहीं, संगठन में मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

Anurag Thakur not in Modi cabinet 3.0: अनुराग ठाकुर पहले केंद्र में वित्त राज्य मंत्री रहे और बाद में उन्हें खेल और बाद में सूचना और प्रसारण जैसा अहम मंत्रालय दिया गया पर इस बार की लिस्ट में उनका नाम नहीं है।

Image

माना जा रहा है अनुराग ठाकुर को संगठन में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है

Anurag Thakur not in Modi cabinet 3.0: अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) मोदी सरकार को वो चेहरा रहा है जो मोदी सरकार में वित्त राज्य मंत्री रहे और बाद में उन्हें खेल और बाद में सूचना और प्रसारण जैसा अहम मंत्रालय दिया गया लेकिन इस दफा अनुराग ठाकुर को इस कैबिनेट में जगह नहीं मिली है, माना जा रहा है अनुराग ठाकुर को संगठन में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

गौर हो कि इस बार मोदी कैबिनेट 3.0 में एनडीए के सहयोगी दलों की हिस्सेदारी बढ़ी है साथ ही कई दिग्गज नेताओं को पद मुक्त किया गया है।नए मंत्रिमंडल की लिस्ट में 21 पूर्व मंत्रियों के नाम गायब हैं, अबतक इन नेताओं को पीएमओ से न तो कोई फोन आया और न ही ये दिग्गज पीएम आवास पहुंचे हैं।

अनुराग ठाकुर ने लगातार पांचवीं जीत अपने नाम की

बता दें कि पीएम मोदी की टी पार्टी में स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, राजीव चंद्रशेखर, नारायण राणे, पुरुषोत्तम रुपाला और भारती पंवार जैसे चेहरे नहीं दिखे ये सभी पिछली मोदी सरकार में मंत्री थे गौर हो कि हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट (Hamirpur Lok Sabha Seat) पर भाजपा प्रत्‍याशी अनुराग ठाकुर ने लगातार पांचवीं जीत अपने नाम की है इस बार उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को 182357 मतों से हराकर जीत हासिल की थी।

2008 में पहली बार अनुराग ठाकुर हमीरपुर संसदीय उपचुनाव में सांसद चुने गए थे

2008 में पहली बार अनुराग ठाकुर हमीरपुर संसदीय उपचुनाव में सांसद चुने गए थे 1998 से बीजेपी लगातार इस सीट से जीत दर्ज कर रही है वहीं साल 2019 के लोकसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी के अनुराग ठाकुर और कांग्रेस के राम लाल ठाकुर के बीच था इस चुनाव में अनुराग ठाकुर ने राम लाल को 3,99,572 वोटों के अंतर से हराया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article