देश

Narendra Modi cabinet ministers List: आ गई लिस्ट... नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में किस राज्य से कौन मंत्री, नाम सहित देखिए पूरी सूची

Narendra Modi cabinet ministers List in hindi: नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से पहले केंद्रीय कैबिनेट को लेकर चल रही गहमागहमी से पर्दा उठ गया है। नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह और निर्मला सीतारमण को फिर से जगह मिली है। इसके अलावा अश्विनी वैष्णव, पीयूष गोयल जैसे नाम भी शामिल हैं।

Image

PM Modi

Narendra Modi Cabinet Ministers List: नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से पहले केंद्रीय कैबिनेट को लेकर चल रही गहमागहमी से पर्दा उठ गया है। नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह और निर्मला सीतारमण को फिर से जगह मिली है। इसके अलावा अश्विनी वैष्णव, पीयूष गोयल जैसे नाम भी शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में भाजपा के नाम (BJP Ministers in PM Modi Cabinet)

1.राजनाथ सिंह - उत्तर प्रदेश

2.नितिन गडकरी - महाराष्ट्र

3.अमित शाह- गुजरात

4.निर्मला सीतारमण-तमिलनाडु

5.अश्विनी वैष्णव-ओडिशा

6.पीयूष गोयल- महाराष्ट्र

7.मनसुख मंडाविया-गुजरात

8.अर्जुन मेघवाल- राजस्थान

9.शिवराज सिंह- मध्य प्रदेश

10.अन्नामलाई-तमिलनाडु

11.सुरेश गोपी- केरल

12.मनोहर खट्टर- हरियाणा

13.सर्वानंद सोनोवाल- पूर्वोत्तर

14.किरन रिजिजू- पूर्वोत्तर

15.राव इंद्रजीत- हरियाणा

16.जितेंद्र सिंह- जम्मू-कश्मीर

17.कमलजीत सहरावत- दिल्ली

18.रक्षा खडसे-महाराष्ट्र

19.जी किशन रेड्डी-तेलंगाना

20.हरदीप पुरी-पंजाब

21.गिरिराज सिंह-बिहार

22.नित्यानंद राय-बिहार

23.बंदी संजय कुमार-तेलंगाना

24.पंकज चौधरी- उत्तर प्रदेश

25.बीएल वर्मा- उत्तर प्रदेश

26.अन्नपूर्णा देवी- झारखंड

27.रवनीत सिंह बिट्टू-पंजाब

28.शोभा करंदजाले-कर्नाटक

29.हर्ष मल्होत्रा-दिल्ली

30.जितिन प्रसाद-यूपी

31.भागीरथ चौधरी-राजस्थान

32.सीआर पाटिल-गुजरात

33.अजय टम्टा- उत्तराखंड

34.धर्मेंद्र प्रधान-ओडिशा

35.गजेंद्र सिंह शेखावत-राजस्थान

36.ज्योतिरादित्य सिंधिया-मध्य प्रदेश

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सहयोगी दलों के नाम (Alliance MInisters in PM Modi Cabinet)

1. राममोहन नायडू

2. चंद्रशेखर पेम्मासानी

3. लल्लन सिंह

4. राम नाथ ठाकुर

5. जयंत चौधरी

6. चिराग पासवान

7. एचडी कुमारस्वामी

8. प्रताप राव जाधव

9. जीतन राम मांझी

10. चंद्र प्रकाश चौधरी

11रामदास अठालवे

12. अनुप्रिया पटेल

किस राज्य से कितने मंत्री

नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में यूपी, बिहार और महाराष्ट्र से छह-छह मंत्री शामिल हैं। वहीं पंजाब से रवनीत सिंह बिट्टू और हरदीप पुरी का नाम भी शामिल है। वहीं तमिलनाडु बीजेपी चीफ अन्नामलाई को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिलेगी। वहीं, केरल से पहली बार चुनाव जीतने वाले सुरेश गोपी को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी एनसीपी

वहीं, एनसीपी के किसी भी सांसद को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, एनसीपी के किसी भी सांसद के पास दिल्ली से कोई फोन नहीं आया है। इसको लेकर एनसीपी में नाराजगी बढ़ रही है। भाजपा नेता देवेन्द्र फड़णवीस ने NCP नेता सुनील तटकरे से उनके आवास पर बैठक शुरू की।

फड़णवीस के साथ बैठक में प्रफुल्ल पटेल, अजित पवार, छगन भुजबल और सुनील तटकरे शामिल हैं।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article