LIVE

PM Modi Shapath Grahan Samaroh: मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी...तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार, पंडित नेहरू के महारिकॉर्ड की बराबरी

पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह Live

PM Modi Shapath Grahan Samaroh: मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी...तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार, पंडित नेहरू के महारिकॉर्ड की बराबरी

PM Modi Oath Ceremony 2024, Narendra Modi swearing- in Ceremony, PM Modi Shapath Grahan Samaroh: एनडीए दल के नेता नरेन्द्र मोदी ने आज तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। नरेंद्र मोदी, प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे नेता हैं। नेहरू ने 1962 में तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जब कांग्रेस ने 361 सीट पर जीत दर्ज की थी।

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की सारी तैयारियां राष्ट्रपति भवन की ओर से की गई। इस समारोह में विदेशी मेहमानों समेत करीब 8000 लोगों ने भाग लिया। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे इस शपथ ग्रहण समारोह के विदेशी मेहमान रहे।

आगे पढ़िए नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के सभी अपडेट्स...

JUN 09, 2024 21:38 IST

अजय टम्टा को दूसरी बार मिला केंद्रीय मंत्री पद

उत्तराखंड की अल्मोड़ा लोकसभा सीट (सुरक्षित) पर जीत की हैट्रिक लगाने वाले भाजपा सांसद अजय टम्टा को राज्य मंत्री बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन पर दूसरी बार भरोसा जताया है। इससे पहले, 2014 में पहली बार सांसद चुने गए 51 वर्षीय टम्टा को मोदी ने केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी थी ।
JUN 09, 2024 20:26 IST

मोदी सरकार में पहली बार मंत्री बने शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा चेहरा हैं शिवराज सिंह चौहान। वे चार बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे और अब पहली बार उन्हें केंद्रीय मंत्री बनने का मौका मिला है। वे राज्य की राजनीति से बाहर निकलकर केंद्र में आ गए हैं। उन्होंने छठे नंबर पर मंत्री पद की शपथ ली। शिवराज सिंह चौहान पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और उसके बाद उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जरिए राजनीति के मैदान में कदम रखा। आपातकाल के दौरान चौहान जेल भी गए। उन्होंने अपने जीवन का पहला चुनाव 1975 में मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल के छात्र संघ के अध्यक्ष के तौर पर लड़ा और जीते भी।
JUN 09, 2024 20:25 IST

मनसुख मंडाविया ने ली शपथ

भाजपा नेता मनसुख मंडाविया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
JUN 09, 2024 20:24 IST

जुएल ओराम ने ली शपथ

जुएल ओराम ने ली शपथ
जुएल ओराम ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली
JUN 09, 2024 20:17 IST

मोदी ने शपथ के दौरान चूड़ीदार पायजामा, सफेद कुर्ता और नीली जैकेट पहनी

नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के दौरान चूड़ीदार पायजामे के साथ सफेद कुर्ता और नीली जैकेट पहनी। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मोदी ने अपनी पोशाक के साथ काले जूते पहने। मोदी ने 2014 में जब पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब उन्होंने क्रीम रंग का कुर्ता-पायजामा और हल्के सुनहरे रंग की जैकेट पहनी थी। वर्ष 2019 के शपथ ग्रहण के दौरान भी मोदी ने लगभग ऐसी ही पोशाक का चयन किया था।
JUN 09, 2024 20:01 IST

राजीव रंजन (ललन) सिंह ने ली शपथ

JDU नेता राजीव रंजन (ललन) सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
JUN 09, 2024 20:00 IST

सर्वानंद सोनोवाल ने ली शपथ

भाजपा नेता सर्वानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
JUN 09, 2024 19:50 IST

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने ली मोदी 3.O में कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ

JUN 09, 2024 19:48 IST

मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए शाहरुख, अंबानी, अडाणी

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अनिल कपूर और रजनीकांत तथा उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी उन लोगों में शामिल थे, जो रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए। अभिनेता अक्षय कुमार, रवीना टंडन, अनुपम खेर और विक्रांत मैसी भी उपस्थित थे।
JUN 09, 2024 19:42 IST

निर्मला सीतारमण ने ली शपथ

निर्मला सीतारमण ने ली शपथ
निर्मला सीतारमण ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। निर्मला सीतारमण पहले वित्त मंत्री थीं।
JUN 09, 2024 19:34 IST

नितिन गडकरी ने ली शपथ

नितिन गडकरी ने ली शपथ
नितिन गडकरी एक बार फिर से केंद्र में मंत्री बन गए हैं। नितिन गडकरी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली
JUN 09, 2024 19:33 IST

अमित शाह ने ली शपथ

अमित शाह ने ली शपथ
राजनाथ सिंह के बाद अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
JUN 09, 2024 19:31 IST

राजनाथ सिंह ने ली शपथ

राजनाथ सिंह ने ली शपथ
पीएम मोदी के बाद दूसरे नंबर पर राजनाथ सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
JUN 09, 2024 19:30 IST

PM Modi Shapath Grahan Samaroh Live: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार दिलाई प्रधानमंत्री पद की शपथ

JUN 09, 2024 19:29 IST

PM Modi Shapath Grahan Samaroh Live: तीसरी बार पीएम बने नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
JUN 09, 2024 19:23 IST

PM Modi Shapath Grahan Samaroh Live: राष्ट्रपति का आगमन

शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पहुंच गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है।
JUN 09, 2024 19:20 IST

PM Modi Shapath Grahan Samaroh Live: पीएम मोदी पहुंचे राष्ट्रपति भवन

पीएम मोदी शपथ ग्रहण के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं। कुछ देर में शपथ ग्रहण होगा
JUN 09, 2024 19:09 IST

PM Modi Shapath Grahan Samaroh Live: श्रीलंका के राष्ट्रपति पहुंचे

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
JUN 09, 2024 19:08 IST

PM Modi Oath Ceremony Live: मोदी मंत्रिमंडल में मुझे शामिल किया जाना मायने रखता है: श्रीनिवास वर्मा

ध्र प्रदेश की नरसापुरम लोकसभा सीट से भाजपा के नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद बी. श्रीनिवास वर्मा ने रविवार को कहा कि उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फैसला मायने रखता है और पार्टी को तेलुगु राज्यों आंध्र प्रदेश व तेलंगाना में सम्मान मिल रहा है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की जी. उमाबाला को 2.7 लाख मतों के अंतर से हराने वाले वर्मा रविवार को केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।
JUN 09, 2024 19:05 IST

PM Modi Oath Ceremony Live: भूटान के प्रधानमंत्री समारोह स्थल पहुंचे

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे।