देश

VK Pandian Retirement: सत्ता से क्या बाहर हुए नवीन पटनायक कि उनके सबसे खास रहे वी के पांडियन ने ले लिया संन्यास

VK Pandian Odisha News: बीजू जनता दल को ओडिशा विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद वी के पांडियन ने खुद को सार्वजनिक रूप से दूर कर लिया था अब उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूर होने का एलान कर दिया है।

Image

वी के पांडियन

VK Pandian Odisha News: ओडिशा में बीजद (BJD) की चुनावी हार के बाद नौकरशाह से नेता बने वी के पांडियन (VK Pandian) ने कहा कि वो सक्रिय राजनीति से संन्यास ले रहे हैं, बताया जा रहा है कि राज्य में बीजद की हार के बाद से वो सामने नहीं आ रहे थे, वहीं उन्हें लेकर अब ये अहम सूचना सामने आ गई, पांडियन ने यहां तक घोषणा की थी कि अगर नवीन को छठी बार वोट नहीं मिला तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

2024 के चुनावों के लिए बीजू जनता दल के नंबर दो स्टार प्रचारक रहे बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक के करीबी माने जाने वाले पांडियन 4 जून को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रहे थे।

अभी साफ नहीं है कि वी के पांडियन का अगला कदम क्या होगा

हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि वी के पांडियन का अगला कदम क्या होगा,इससे पहले हाल ही में नौकरशाह से नेता बने वी के पांडियन कथित तौर पर नई दिल्ली में देखे गए थे, सूत्रों के मुताबिक, पांडियन फ्लाइट से बुधवार रात करीब दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे थे।

बीजू जनता दल को करारी हार का सामना करना पड़ा

गौर हो कि हाल ही में संपन्न हुए ओडिशा विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बीजू जनता दल को करारी हार का सामना करना पड़ा, वहीं पार्टी की हार का मुख्य कारण वी के पांडियन को बताया जा रहा है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article