देश

कौन हैं चंद्रशेखर पेम्मासानी, TDP कोटे से बनेंगे मंत्री; संपत्ति जान उड़ जाएंगे होश

आंध्र प्रदेश के गुंटूर लोकसभा क्षेत्र से TDP के उम्मीदवार पेम्मासानी चंद्रशेखर ने जीत दर्ज की है। पेम्मासानी चंद्रशेखर ने लोकसभा चुनाव-2024 से पहले जो हलफनामा दिया है उसके मुताबिक वह अब तक के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। चंद्रशेखर पेम्मासानी ने लोकसभा चुनाव- 2024 में कुल 864948 वोट हासिल किए।

Image

जानिए कौन हैं चंद्रशेखर पेम्मासानी।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Who is Chandrasekhar Pemmasani: आंध्र प्रदेश के गुंटूर लोकसभा क्षेत्र से TDP के उम्मीदवार पेम्मासानी चंद्रशेखर ने जीत दर्ज की है और आज पेम्मासानी चंद्रशेखर मोदी की नई कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेंगे। डॉक्टर से सांसद बने चंद्रशेखर पेम्मासानी देश के सबसे अमीर सांसद हैं उनके पास 5705 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। पेम्मासानी चंद्रशेखर को एंटरप्रेन्योरशिप के लिए भी जाना जाता है। वह यूवर्ल्ड के संस्थापक और सीईओ हैं, जो एक ऑनलाइन शिक्षण मंच है जो छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करने में सहायक रहा है। डॉक्टर पेम्मासानी चंद्रशेखर का परिवार गुंटूर जिले के बुर्रिपालेम का रहने वाला है। उनके पिता बाद में नरसरावपेट चले गए जहां वे एक होटल चलाते थे। पेम्मासानी चंद्रशेखर ने 1999 में हैदराबाद के उस्मानिया मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया। उसके बाद पेम्मासानी चंद्रशेखर अमेरिका चले गए और अपना पोस्ट-ग्रेजुएशन पूरा किया। 48 वर्षीय पेम्मासानी चंद्रशेखर ने अमेरिका में पेन्सिलवेनिया के डेनविले में गेइज़िंगर मेडिकल सेंटर से एम.डी. किया है।

वाईएसआरसीपी के किलारी वेंकट रोसैय्या को दी मात

पेम्मासानी चंद्रशेखर ने लोकसभा चुनाव-2024 से पहले जो हलफनामा दिया है उसके मुताबिक वह अब तक के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। चंद्रशेखर पेम्मासानी ने लोकसभा चुनाव- 2024 में कुल 864948 वोट हासिल किए। जीत का पेम्मासानी के सामने चुनाव हारने वाले वाईएसआरसीपी के किलारी वेंकट रोसैय्या को 520253 वोट मिले हैं। उन्हें पहचान तब मिली जब उन्होंने 2020 में अर्न्स्ट एंड यंग एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड जीता।

बता दें कि इस बार के लोकसभा चुनाव में कई अमीर उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा इसमें से कई सांसद TDP से हैं। चित्तूर जिले के कुप्पम विधानसभा क्षेत्र से फिर से चुनाव लड़ रहे टीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की भी संपत्ति 931.83 करोड़ रुपये है। इस संपत्ति में उनकी पत्नी भुवनेश्वरी की हिस्सेदारी 895.47 करोड़ है। चंद्रबाबू नायडू के बेटे और TDP महासचिव नारा लोकेश की संपत्ति 542 करोड़ रुपये है। पांच साल में उनकी संपत्ति 45 फीसदी बढ़ गई है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article