LIVE

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 08 अप्रैल 2024: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में प्रवासी ड्राइवर को आतंकियों ने मारी गोली,चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर TMC का बड़ा प्रदर्शन

रवि वैश्यUpdated Apr 8, 2024, 23:29 IST
Follow on Google News
LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 08 अप्रैल  2024

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 08 अप्रैल 2024: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में प्रवासी ड्राइवर को आतंकियों ने मारी गोली,चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर TMC का बड़ा प्रदर्शन

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 08 अप्रैल 2024 और बड़ी खबरें : आज की ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 08 अप्रैल 2024 और बड़ी खबरें : सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह की गुजरात हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका सोमवार को खारिज कर दी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की शैक्षणिक योग्यता पर कथित टिप्पणी के लिए मानहानि मामले में उनके खिलाफ जारी समन को रद्द करने से इनकार कर दिया गया था वहीं दिल्ली शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक को तलब किया है। दुर्गेश पाठक गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के इंचार्ज थे। बता दें, इस केस में एजेंसी पहले भी दुर्गेश पाठक से पूछताछ कर चुकी है उधर खालिस्तान समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' के मुखिया अमृतपाल सिंह की मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी रविवार की शाम हुई वहीं झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी ने कोर्ट में कई सबूत पेश किए हैं। जिसमें टीवी से लेकर फ्रिज तक का बिल भी शामिल है। ईडी ने सोरेन के खिलाफ कई दावे किए हैं, जिससे झामुमो नेता मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं, आगे पढ़ें देश- दुनिया की बड़ी खबरों के सभी अपडेट्स...

APR 08, 2024 23:29 IST

CSK vs KKR , IPL 2024 : केकेआर को मिली सीजन की पहली हार

चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 7 विकेट से हराया। टीम की यह पांच मैचों में तीसरी जीत है, जबकि केकेआर की मौजूदा सीजन में पहली हार है, पढ़ें पूरी खबर
APR 08, 2024 22:20 IST

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में प्रवासी ड्राइवर को आतंकियों ने मारी गोली

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से प्रवासियों को निशाना बनाया गया है। एक प्रवासी ड्राइवर को आतंकियों ने सोमवार शाम को गोली मार दी है, पढें पूरी खबर
APR 08, 2024 21:39 IST

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर का फ्यूल हुआ खत्म

मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर शहडोल में फ्यूल कम होने की वजह से उड़ान नहीं भर सका, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि अब राहुल सुबह ही रवाना होंगे, पढ़ें पूरी खबर
APR 08, 2024 19:42 IST

चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर TMC का बड़ा प्रदर्शन

ईडी, सीबीआई और एनआईए चीफ को हटाने की मांग करते हुए टीएमसी के सांसद दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर के सामने प्रदर्शन करने को उतर गए हैं, पढ़ें पूरी खबर
APR 08, 2024 19:20 IST

अभिनेता संजय दत्त लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं? देखें एक्टर ने बता दी 'मन की बात'

संजय दत्त को लेकर ऐसी खबरें आ रही थीं कि वो कांग्रेस से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं, इस पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे थे वहीं अब इस सवाल का जवाब खुद संजय दत्त ने दे दिया है, पढ़ें पूरी खबर
APR 08, 2024 18:30 IST

MP के सीएम बोले- 'राहुल गांधी बार-बार लॉन्च होते हैं और फेल हो जाते हैं'

लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव लड़ने में गंभीर ही नहीं है। राहुल गांधी बार-बार लॉन्च होते हैं और फेल हो जाते हैं, पढ़ें पूरी खबर
APR 08, 2024 18:28 IST

कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस में सीटों का बंटवारा फाइनल

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लोकसभा चुनाव की 6 सीटें हैं। जिसमें से ऊधमपुर, जम्मू और लद्दाख लोकसभा सीटों से कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। यह तीनों सीटें कांग्रेस के हिस्से में आई है, पढ़ें पूरी खबर
APR 08, 2024 16:25 IST

पीएम मोदी की 'मुस्लिम लीग' टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने किया चुनाव आयोग का रुख

कांग्रेस ने पार्टी के घोषणापत्र की तुलना मुस्लिम लीग के घोषणापत्र से करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोमवार को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई।पीएम मोदी ने 6 अप्रैल को राजस्थान के अजमेर में एक चुनावी रैली के दौरान यह टिप्पणी की। उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र को 'झूठ का पुलिंदा' कहा और कहा कि दस्तावेज़ के हर पृष्ठ से 'भारत को टुकड़ों में तोड़ने की कोशिश की बू आती है' ,पढें पूरी खबर
APR 08, 2024 16:02 IST

पीएम डिग्री मामला: संजय सिंह को राहत नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह की गुजरात हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका सोमवार को खारिज कर दी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की शैक्षणिक योग्यता पर कथित टिप्पणी के लिए मानहानि मामले में उनके खिलाफ जारी समन को रद्द करने से इनकार कर दिया गया था, पढ़ें पूरी खबर
APR 08, 2024 15:01 IST

प्रधानमंत्री के वैचारिक पूर्वजों ने अंग्रेजों और मुस्लिम लीग का साथ दिया था: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के घोषणापत्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हमले पर पलटवार करते हुए सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री के वैचारिक पूर्वजों ने स्वतंत्रता आंदोलन के समय अंग्रेजों और मुस्लिम लीग का साथ दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के नवादा जिले में रविवार को एक चुनावी सभा में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उसके चुनाव घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप है और उसके नेताओं के बयानों में राष्ट्रीय अखंडता व सनातन धर्म के प्रति शत्रुता दिखाई देती है।
APR 08, 2024 14:28 IST

जजपा नेता कमलेश सैनी ने पार्टी छोड़ी

लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को झटका देते हुए जननायक जनता पार्टी की महासचिव कमलेश सैनी ने सोमवार को पार्टी छोड़ दी जबकि अटकलें हैं कि जजपा की राज्य इकाई के प्रमुख निशान सिंह ने भी पार्टी छोड़ने का मन बना लिया है। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला को लिखे अपने इस्तीफे में सैनी ने कहा, “मैं जजपा की प्राथमिक सदस्यता और अपने सभी पदों से इस्तीफा दे रही हूं।”
APR 08, 2024 14:27 IST

किसी की नागरिकता नहीं जाएगी: सीएए को लेकर राजनाथ ने कहा

सात अप्रैल (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के लागू होने से किसी भी भारतीय की नागरिकता नहीं जाएगी, भले ही वह किसी भी धर्म से संबंध रखता हो। उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर इस मुद्दे को लेकर ‘‘भ्रम पैदा करने’’ का आरोप लगाया।
APR 08, 2024 13:40 IST

आप विधायक दुर्गेश पाठक को ईडी का समन

ईडी ने शराब घोटाले में आप विधायक दुर्गेश पाठक को समन भेजा है।
APR 08, 2024 12:49 IST

जेल का जवाब वोट से, आम आदमी पार्टी ने लॉन्च किया कैंपेन

APR 08, 2024 12:17 IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP भाजपा में शामिल

उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विजय कुमार अपनी पत्नी के साथ सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।
APR 08, 2024 12:14 IST

चुनाव आयोग हमारे लोकतंत्र पर धब्बा- पी. थियागा राजन, तमिलनाडु मंत्री

APR 08, 2024 11:51 IST

मैं बीफ नहीं खाती- कंगना रनौत

विपक्ष के आरोपों के बीच मंडी से बीजेपी प्रत्याशी व अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि वह बीफ व किसी भी प्रकार के रेड मीट का सेवन नहीं करती हैं। यह शर्मनाक है कि मेरे बारे में पूरी तरह से आधारहीन अफवाहें फैलाई जा रही हैं।
APR 08, 2024 10:43 IST

लोकसभा चुनाव: असम के तीन दिवसीय दौरे पर आतिशी

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए सोमवार से असम के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगी।'आप' के अनुसार, वह डिब्रूगढ़ और तेजपुर जिलों में चुनाव प्रचार करेंगी।
APR 08, 2024 10:12 IST

हैदराबाद BJP कैंडिडेट माधवी लता को Y प्लस सिक्योरिटी

हैदराबाद से बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता को Y प्लस सिक्योरिटी दी गई है, वह ओवैसी के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं।
APR 08, 2024 09:53 IST

Aditya-L1 रखेगा सूर्य ग्रहण पर नजर

आदित्य एल1 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का पहला सौर मिशन है, जो पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य को ट्रैक करने की स्थिति में है। इससे इसरो को सूर्य के क्रोमोस्फीयर और कोरोना का और अध्ययन करने में मदद मिलेगी।