LIVE

CSK vs KKR Highlights: केकेआर को मिली सीजन की पहली हार, दो हार के बाद जीत की पटरी पर लौटी सीएसके

शेखर झाUpdated Apr 9, 2024, 00:07 IST
Follow on Google News
CSK vs KKR Highlights: केकेआर को मिली सीजन की पहली हार, दो हार के बाद जीत की पटरी पर लौटी सीएसके

CSK vs KKR Highlights: केकेआर को मिली सीजन की पहली हार, दो हार के बाद जीत की पटरी पर लौटी सीएसके

CSK vs KKR Highlights: रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने एक और मुकाबला अपने नाम किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 7 विकेट से हराया। टीम की यह पांच मैचों में तीसरी जीत है, जबकि केकेआर की मौजूदा सीजन में पहली हार है। चेन्नई ने आईपीएल इतिहास में अपने घर में केकेआर को चौथी बार हराया। इसी जीत के साथ चेन्नई 6 अंक के साथ पॉइंट टेबल में 4 नंबर पर है और कोलकाता की टीम 6 अंक के साथ 2 नंबर पर है।

चन्नई के होम ग्राउंड एमए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबल में चेन्नई ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। टीम ने मेजबान चेन्नई को 138 रन का आसान लक्ष्य दिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहला झटका पारी की पहली गेंद पर फिल सॉल्ट के रूप में लगा। वे खाता तक नहीं खोल पाए। उनको तुषार देशपांडे ने आउट किया। इसके बाद सुनील नरेन और अंगकृष रघुवंशी ने शानदार साझेदारी कर टीम को संभाला। उन्होंने 36 गेंदों पर 56 रन की साझेदारी की। इसके बाद सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर और रिंकू सिंह भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 34 रन बनाकर आउट हो गए। चेन्नई सुपर किंग्स के रवींद्र जडेजा और तुषार देशपांडे ने 3-3 विकेट चटकाए।

जवाब में खेलने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 17.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के कप्तान रुतुराज ने अपने होम ग्राउंड पर अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनका मौजूदा सीजन में पहला अर्धशतक है। उन्होंने 58 गेंदों पर 9 चौके की मदद से 67 रन की नाबाद पारी खेली। डिरेल मिचेल 19 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का की मदद से 25 रन बनाए। इसके साथ ही शिवम दुबे 18 गेंदों पर 1 चौके और 3 छक्के की मदद से 28 रन बनाए। केकेआर के वैभव अरोड़ा ने दो विकेट और सुनील नरेन ने एक विकेट चटकाए।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे, महेश तीक्ष्णा।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन

फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

IPL 2024, CSK vs KKR Dream11 Prediction: देखें चेन्नई बनाम कोलकाता आज के मैच की प्लेइंग ड्रीम-11

CSK vs KKR Live Score, IPL 2024 Live Cricket Score Online, Aaj Ka IPL Match ka Live Score Streaming & TV Telecast Channel in India, आईपीएल आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर के पल पल के अपडेट यहॉँ से देखें

APR 08, 2024 22:43 IST

CSK vs KKR Live Score: 15 ओवर का खेल हुआ खत्म

केकेआर के खिलाफ चेन्नई का 15 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। टीम ने 15 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं।
APR 08, 2024 22:34 IST

CSK vs KKR Live Score: डिरेल मिचेल वापस पवेलियन लौटे

केकेआर के खिलाफ डिरेल मिचेल 25 रन पर आउट हो गए। चेन्नई सुपर किंग्स ने 12.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए हैं। अब रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे क्रीज पर हैं।
APR 08, 2024 22:29 IST

CSK vs KKR Live Score: रुतुराज के बल्ले से निकला अर्धशतक

केकेआर के खिलाफ चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के बल्ले से सीजन का पहला अर्धशतक निकला। उन्होंने 45 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने 11.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं।
APR 08, 2024 22:22 IST

CSK vs KKR Live Score: चेन्नई का आधा खेल हुआ खत्म

केकेआर के खिलाफ चेन्नई का आधा खेल खत्म हो चुका है। टीम ने 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। अब रुतुराज गायकवाड़ और डिरेल मिचेल क्रीज पर हैं।
APR 08, 2024 22:11 IST

CSK vs KKR Live Score चेन्नई का स्कोर 75 के करीब

चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। अब रुतुराज गायकवाड़ और डिरेल मिचेल क्रीज पर हैं।
APR 08, 2024 22:03 IST

CSK vs KKR Live Score: चेन्नई का पावरप्ले खत्म

केकेआर के खिलाफ चेन्नई का पावरप्ले खत्म हो चुका है। टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ और डिरेल मिचेल क्रीज पर हैं।
APR 08, 2024 21:59 IST

CSK vs KKR Live Score: 5 ओवर का खेल हुआ खत्म

केकेआर के खिलाफ चेन्नई का 5 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। टीम ने 5 ओवर एक विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए हैं।
APR 08, 2024 21:51 IST

CSK vs KKR Live Score: चेन्नई को लगा पहला झटका

केकेआर के खिलाफ चेन्नई के खिलाफ पहला झटका लगा। रचिन रवींद्र बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 15 रन बनाकर आउट हो गए। चेन्नई सुपर किंग्स ने 3.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं। अब रुतुराज गायकवाड़ और डिरेल मिचेल क्रीज पर हैं।
APR 08, 2024 21:48 IST

CSK vs KKR Live Score: चेन्नई ने पकड़ी स्पीड

कोलकाता के खिलाफ चेन्नई ने रन बनाने की स्पीड पकड़ ली है। टीम ने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ और रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं।
APR 08, 2024 21:39 IST

CSK vs KKR Live Score: चेन्नई की धीमी शुरुआत

जवाब में खेलने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 4 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ और रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं।
APR 08, 2024 21:19 IST

CSK vs KKR Live Score: जडेजा और तुषार ने की शानदार गेंदबाजी

केेकेआर के खिलाफ चेन्नई के स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और तुषार देशपांडे ने शानदार गेंदबाजी की। रवींद्र जडेजा और तुषार देशपांडे ने 3-3 विकेट चटकाए।
APR 08, 2024 21:18 IST

CSK vs KKR Live Score: चेन्नई को मिला आसान लक्ष्य

चेन्नई के होम ग्राउंड एमए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबल में पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। टीम ने मेजबान चेन्नई को 138 रन का आसान लक्ष्य दिया।
APR 08, 2024 21:13 IST

CSK vs KKR Live Score: केकेआर को लगा 8वां झटका

केकेआर को 19.1 ओवर में 135 रन पर 8वां झटका लगा। श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए। वे 34 रन बनाकर आउट हो गए। अब अनुकूल रॉय और मिचेल स्टार्क क्रीज पर हैं।
APR 08, 2024 20:56 IST

CSK vs KKR Live Score: रिंकू का बल्ला रहा शांत

चेन्नई के खिलाफ रिंकू सिंह का बल्ला शांत रहा। वे 10 रन बनाकर आउट हो गए। टीम ने 16.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए है। अब श्रेयस अय्यर और आंद्रे रसेल क्रीज पर हैं।
APR 08, 2024 20:45 IST

CSK vs KKR Live Score: केकेआर का स्कोर 100 के पार

केकेआर का स्केर 100 के पार पहुंच चुका है। टीम ने 15.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए है। अब श्रेयस अय्यर और रिंकू सिंह क्रीज पर हैं।
APR 08, 2024 20:33 IST

CSK vs KKR Live Score: केकेआर का स्कोर 100 के करीब

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ केकेआर का स्कोर 100 के करीब पहुंच चुका है। टीम ने 13 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं।
APR 08, 2024 20:29 IST

CSK vs KKR Live Score: केकेआर की आधी टीम पवेलियन लौटी

चेन्नई के खिलाफ केकेआर की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। टीम ने 11.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए है। वेंकटेश अय्यर के बाद रमनदीप भी आउट हो गए। अब श्रेयस अय्यर और रिंकू सिंह क्रीज पर हैं।
APR 08, 2024 20:22 IST

CSK vs KKR Live Score: 10 ओवर का खेल खत्म

चेन्नई के खिलाफ केकेआर का आधा खेल खत्म हो चुका है। टीम ने 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए है।
APR 08, 2024 20:15 IST

CSK vs KKR Live Score: केकेआर को लगा चौथा झटका

चेन्नई के खिलाफ केकेआर की टीम लड़खड़ा गई है। टीम को 8.2 ओवर में 64 रन पर चौथा झटका लगा। सुनील नरेन के बाद वेंकटेश अय्यर भी आउट हो गए।
APR 08, 2024 20:12 IST

CSK vs KKR Live Score: 8 ओवर का खेल हुआ खत्म

चेन्नई के खिलाफ केकेआर का 8 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। टीम ने 8 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए है। श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर क्रीज पर हैं।