देश

चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर TMC का बड़ा प्रदर्शन, ED-CBI-NIA को हटाने की मांग, हिरासत में सांसद

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 8, 2024, 06:37 PM IST

TMC Protest: ईडी, सीबीआई और एनआईए चीफ को हटाने की मांग करते हुए टीएमसी के सांसद दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर के सामने प्रदर्शन करने को उतर गए हैं।

Image

टीएमसी का दिल्ली में प्रदर्शन

Photo : ANI

TMC Protest: लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ टीएमसी ने बिगुल फूंक दिया है। ईडी, सीबीआई और एनआईए चीफ को हटाने की मांग करते हुए टीएमसी के सांसद दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर के सामने प्रदर्शन करने को उतर गए। जिसके बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और धरने पर बैठे टीएमसी नेताओं को हिरासत में ले लिया।

टीएमसी की मांग

सोमवार को अचानक से तृणमूल कांग्रेस का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हाथ में पोस्टर-बैनर लेकर चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने लगा। टीएमसी के नेताओं ने मांग की कि सीबीआई, एनआईए, ईडी और आयकर विभाग के प्रमुखों को बदला जाए। नेताओं ने अपने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर लिखा था- "एनआईए डीजी, ईडी, सीबीआई निदेशक अब बदलें"।

टीएमसी का आरोप

टीएमसी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल में डेरेक ओ'ब्रायन, डोला सेन, साकेत गोखले और सागरिका घोष शामिल थे। प्रदर्शन से पहले टीएमसी नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ से मुलाकात की। टीएमसी ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय जांच एजेंसियां बीजेपी के इशारे पर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने का काम कर रही हैं।

बंगाल में एनआईए टीम पर हमला

एनआईए की टीम शनिवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर में साल 2022 में हुए विस्फोट के मामले में दो मुख्य संदिग्धों को गिरफ्तार करने गई थी, लेकिन भीड़ ने जांच एजेंसी की टीम पर कथित तौर पर हमला कर दिया था। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जांचकर्ताओं के द्वारा ग्रामीणों पर हमला किए जाने का आरोप लगाया, जिससे राजनीतिक विवाद छिड़ गया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमार author

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय ... और देखें

End of Article