इलेक्शन

कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस में सीटों का बंटवारा फाइनल, J&K और लद्दाख में 3-3 सीटों पर लड़ेगी दोनों पार्टियां

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 8, 2024, 06:02 PM IST

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लोकसभा चुनाव की 6 सीटें हैं। जिसमें से ऊधमपुर, जम्मू और लद्दाख लोकसभा सीटों से कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। यह तीनों सीटें कांग्रेस के हिस्से में आई है।

Image

कांग्रेस- नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच सीटों का बंटवारा फाइनल

Photo : PTI

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में एक साथ चुनाव लड़ेगी। दोनों पार्टियों ने 3-3 सीटों पर लड़ने का फैसला किया है।

किन-किन सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लोकसभा चुनाव की 6 सीटें हैं। जिसमें से ऊधमपुर, जम्मू और लद्दाख लोकसभा सीटों से कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। यह तीनों सीटें कांग्रेस के हिस्से में आई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने संवाददाताओं से कहा- "हम सबने मिलकर प्रयास किया कि जल्द से गठबंधन किया जाए। यह हो गया है और सबके लिए खुशी का मौका है।"

किन-किन सीटों पर लड़ेगी नेशनल कॉन्फ्रेंस

नेशनल कॉन्फ्रेंस अनंतनाग, श्रीनगर और बारामूला लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेगी। सीट बंटवारे पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा- "नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने सीट-बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है, जिसके तहत पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य की छह सीटें जिनमें केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की सीट भी शामिल है। हमने उन्हें समान रूप से शेयर करने का फैसला किया है। हम सभी छह उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।"

पीडीपी आउट

इंडिया गठबंधन की तीसरी पार्टी पीडीपी को इस शेयरिंग में एक भी सीट नहीं मिली है। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि पीडीपी इंडिया ब्लॉक का हिस्सा है लेकिन ''सीटों का समायोजन एक अलग बात है।'' खुर्शीद ने कहा कि यह सिर्फ सीट बंटवारे का गठबंधन नहीं है, बल्कि विचारधारा का गठबंधन है। इससे पहले पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) तीन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article