देश

Shopian Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में प्रवासी ड्राइवर को आतंकियों ने मारी गोली, सर्च ऑपरेशन जारी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 9, 2024, 12:40 AM IST

Shopian Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में प्रवासी ड्राइवर पर हमले के बाद सेना और अर्द्धसैनिक बल ने इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। ​

Image

जम्मू-कश्मीर में प्रवासी मजदूर पर आतंकी हमला

Photo : PTI

Shopian Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से प्रवासियों को निशाना बनाया गया है। एक प्रवासी ड्राइवर को आतंकियों ने सोमवार शाम को गोली मार दी है।

सेना ने इलाके को घेरा

प्रवासी ड्राइवर पर हमले के बाद सेना और अर्द्धसैनिक बल ने इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। इस हमले में प्रवासी शख्स घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली का रहने वाला है पीड़ित

रिपोर्टों के अनुसार, पीड़ित की पहचान परमजीत सिंह (ड्राइवर) के रूप में हुई है, जो दिल्ली का निवासी है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया गया।

हो चुके हैं कई हमले

हाल के महीनों में जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय व्यक्तियों पर यह नवीनतम हमला है। फरवरी में, श्रीनगर में कुछ अज्ञात आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में दो गैर-स्थानीय लोगों की मौत हो गई थी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article