इलेक्शन

Sanjay Dutt: अभिनेता संजय दत्त लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं? देखें एक्टर ने बता दी 'मन की बात'

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 8, 2024, 08:13 PM IST

Lok Sabha Elections 2024: संजय दत्त को लेकर ऐसी खबरें आ रही थीं कि वो कांग्रेस से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं, इस पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे थे वहीं अब इस सवाल का जवाब खुद संजय दत्त ने दे दिया है।

Image

चर्चाएं थीं कि संजय दत्त कांग्रेस से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं

KEY HIGHLIGHTS
  • चर्चाएं थीं कि संजय दत्त कांग्रेस से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं
  • कहा जा रहा था कि कांग्रेस पार्टी उन्हें हरियाणा की करनाल सीट से चुनाव लड़ा सकती है
  • अभिनेता संजय दत्त ने साफ कर दिया है कि ऐसा नहीं होने जा रहा है

लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टियां एक्टिव मोड में हैं वहीं कई नामचीन हस्तियों में शुमार लोग जहां चुनावी समर में हैं तो बॉलीवुड के साथ टीवी इंडस्ट्रीज के नामी चेहरे अरुण गोविल से लेकर कंगना रनौत, हेमा मालिनी चुनाव लड़ रही हैं, वहीं इस कड़ी में अभिनेता संजय दत्त का नाम भी जुड़ने की बात कही जा रही थी, ऐसी खबरें थीं कि वो कांग्रेस से चुनाव लड़ सकते हैं, चर्चा थी कि कांग्रेस पार्टी उन्हें हरियाणा की करनाल सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा सकती है।

तो बता दें अभिनेता संजय दत्त ने साफ कर दिया है कि ऐसा नहीं होने जा रहा है यानी वो लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दी।

'किसी भी पार्टी में वह शामिल नहीं होने जा रहे हैं'

संजय दत्त ने इन खबरों का खंडन करते हुए इन्हें महज अफवाह बताया है। अभिनेता ने कहा कि किसी भी पार्टी में वह शामिल नहीं होने जा रहे हैं। अगर वह राजनीति में एंट्री करेंगे, तो खुद इस बात का एलान करेंगे। इसके अलावा उन्होंने फैंस को इस खबर पर विश्वास नहीं करने की भी अपील की है।

संजय दत्त के पिता कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे हैं

गौर हो कि संजय दत्त के पिता कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे हैं वहीं उनकी बहन प्रिया दत्त भी सांसद रह चुकी हैं वहीं संजय दत्त 2009 में भी समाजवादी पार्टी का हिस्सा थे पर उन्होंने बाद में इस्तीफा दे दिया था वहीं संजय दत्त के पिता सुनील दत्त कांग्रेस के बड़े नेता थे वो मिनिस्टर भी रहे थे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article