LIVE

ताजा खबर 01 अक्टूबर 2023: अजय माकन को कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी, चिराग का दावा- 'आने वाले दिनों में JDU का हो जाएगा सफाया'

RAMANUJ SINGHUpdated Oct 1, 2023, 23:24 IST
Follow on Google News
Aaj Ki Taza Khabar

ताजा खबर 01 अक्टूबर 2023: अजय माकन को कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी, चिराग का दावा- 'आने वाले दिनों में JDU का हो जाएगा सफाया'

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 01 अक्टूबर 2023 और बड़ी खबरें: रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करने वाले अविनाश साबले एशियाई खेलों में पुरूषों की 3000 मीटर स्टीपलचेस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बन गए। 29 वर्ष के राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी साबले ने हांगझोउ खेलों की एथलेटिक्स स्पर्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता अजय माकन को अपना नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। अजय माकन को यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से दी गई है। अजय माकन को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। वहीं एक के बाद एक बीआरएस के नेता पार्टी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं। अब केसीआर के खास कासिरेड्डी नारायण रेड्डी ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस की बड़ाई की है। मतलब कांग्रेस ने केसीआर के एक और सहयोगी को चुनाव से पहले तोड़ लिया है। उधर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने NCP के विभाजन को लेकर चुनाव आयोग की सुनवाई से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने भतीजे अजीत पवार पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि हर कोई जानता है कि राकांपा का संस्थापक कौन है वहीं सितंबर में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन (GST Collection) 1.62 लाख करोड़ रु से अधिक हो गया। ये चालू वित्त वर्ष के दौरान चौथी बार है जब जीएसटी कलेक्शन 1.6 लाख करोड़ रु के आंकड़े को पार कर गया, देश-विदेश की और खास खबरें जाने के लिए नीचे पढ़ें-

OCT 01, 2023 23:19 IST

चिराग पासवान का दावा- 'आने वाले दिनों में जेडीयू का हो जाएगा सफाया'

लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान एक बार फिर सत्तारूढ़ जेडीयू पार्टी पर बरसे हैं और कहा है कि आने वाले दिनों में जेडीयू का सफाया हो जाएगा, पढ़ें पूरी खबर
OCT 01, 2023 22:22 IST

जो कारनामा पान सिंह तोमर नहीं कर पाए वो अविनाश साबले ने कर दिखाया

29 वर्षीय अविनाशा साबले एशियाई खेलों की 3000 मीटर स्टिपल चेज स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए हैं, पढ़ें पूरी खबर
OCT 01, 2023 21:32 IST

राहुल गांधी के करीबी अजय माकन को कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी

अजय माकन का राजनीति में बड़ा अनुभव है। वो मनमोहन सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। साथ ही दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार में भी मंत्री थे, पढ़ें पूरी खबर
OCT 01, 2023 19:55 IST

Mahakumbh 2025: पहली बार कुंभ-क्षेत्र में होगा ये बड़ा काम

योगी सरकार महाकुंभ 2025 को भव्य, दिव्य और नव्य स्वरूप दे रही है। कुंभ -क्षेत्र का विस्तार और पूरक योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास तेज हो गया है। पहली बार कुंभ-क्षेत्र में 25 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए "गंगा-पंडाल" बनेगा। आपको बताते हैं कि योगी सरकार इसके लिए क्या-क्या प्लान बना रही है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 01, 2023 18:25 IST

Asian Games 2023: निकहत जरीन को करना पड़ा कांस्य से संतोष

भारत की स्टार महिला मुक्केबाज निकहत जरीन को एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है। वहीं परवीन हुड्डा ओलंपिक कोटा हासिल करने में सफल रही हैं। पढ़ें पूरी खबर
OCT 01, 2023 18:18 IST

हरियाणा पुलिस ने रंगदारी वसूलने वालों को फिल्मी अंदाज में चखाया मजा

हरियाणा के हिसार बाईपास रोड पर कार सवार दो बदमाश गुरुग्राम से 65 लाख रुपये की रंगदारी लेने आए थे, यहां दोनों बदमाश पुलिस के जाल में फंस गए, पढें पूरी खबर
OCT 01, 2023 18:16 IST

तेलंगाना चुनाव से पहले कांग्रेस दे रही KCR को झटके पर झटका

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता और तेलंगाना विधान परिषद के सदस्य कासिरेड्डी नारायण रेड्डी ने राज्य विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह पिछले कुछ दिनों में विधायक मयनामपल्ली हनुमंत राव के साथ सत्तारूढ़ बीआरएस छोड़ने वाले दूसरे प्रमुख नेता हैं, पढ़ें पूरी खबर
OCT 01, 2023 17:30 IST

सितंबर में GST कलेक्शन रहा 1.62 लाख करोड़ रुपये

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सितंबर 2023 में जीएसटी कलेक्शन पिछले साल के समान महीने के 1.47 लाख करोड़ रुपये के जीएसटी कलेक्शन से 10 प्रतिशत अधिक रहा, पढ़ें पूरी खबर
OCT 01, 2023 17:30 IST

देश जानता है कि पार्टी का संस्थापक कौन है?

अजीत पवार का नाम लिए बिना शरद पवार ने कहा कि कुछ लोगों ने अपना अलग राजनीतिक रुख अपनाया है, इस पर मैं टिप्पणी नहीं करना चाहता, लेकिन हर कोई जानता है कि पार्टी का संस्थापक कौन है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 01, 2023 16:32 IST

2 अक्टूबर को पीएम मोदी का चित्तौड़गढ़ और ग्वालियर दौरा

पीएम मध्य प्रदेश में करीब 19,260 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, सड़क कनेक्टिविटी को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देते हुए, प्रधानमंत्री दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित करेंगे, पढ़ें पूरी खबर
OCT 01, 2023 16:31 IST

इंदौर में पिकनिक मनाने गए बच्चों से भरी बस पलटी

मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां 1 अक्टूबर की दोपहर एक स्कूल बस पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में कई बच्चे मौजूद थे, जो घायल हो गए, पढ़ें पूरी खबर
OCT 01, 2023 16:30 IST

गाजियाबाद में पुलिसवालों ने पार्क में घूम रहे कपल से की बदसलूकी

गाजियाबाद के कोतवाली क्षेत्र में खाकी वर्दी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई आरोप है कि वहां पार्क में घूमने गए एक जोड़े को पुलिसकर्मियों ने प्रताड़ित किया और युवती से छेड़छाड़ की हरकत भी की है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 01, 2023 16:05 IST

तेलंगाना में PM मोदी, दिया 13500 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का तोहफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के महबूबनगर में 13,500 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महबुबनगर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कृष्णा स्टेशन से हैदराबाद (काचेगुडा) - रायचूर - हैदराबाद (काचेगुडा) ट्रेन सेवा का उद्घाटन भी किया, पढ़ें पूरी खबर
OCT 01, 2023 15:43 IST

'असल हिंदू' कैसा होता है?...राहुल गांधी ने आलेख से समझाई दिल की बात

नफरत के बाजार के बीच मोहब्बत की दुकान चलाने का दावा करने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी समर से पहले हिंदू के डिबेट में फिर कूद पड़े हैं। उन्होंने इस बार एक लंबे और विस्तृत आलेख के जरिए समझाने की कोशिश की है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 01, 2023 15:41 IST

26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को लगा सबसे बड़ा झटका

फारूक की हत्या के दावे वाला सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इस हमले में एक नाबालिग लड़का भी घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर
OCT 01, 2023 13:27 IST

'असल हिंदू' कैसा होता है?...राहुल गांधी ने आलेख से समझाई दिल की बात

नफरत के बाजार के बीच मोहब्बत की दुकान चलाने का दावा करने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी समर से पहले हिंदू के डिबेट में फिर कूद पड़े हैं। उन्होंने इस बार एक लंबे और विस्तृत आलेख के जरिए समझाने की कोशिश की है कि आखिरकार असल में हिंदू कैसा और कौन होता है। 'सत्यम् शिवम् सुंदरम्' शीर्षक वाला गांधी का यह आर्टिकल रविवार (एक अक्टूबर, 2023) को अंग्रेजी अखबार "दि संडे एक्सप्रेस" (दि इंडियन एक्सप्रेस का रविवार विशेषांक) में छपा, जबकि उन्होंने इसकी टाइप्ड कॉपी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर की। हिंदी के साथ अंग्रेजी में दो पन्नों के लेख में उन्होंने हिंदू धर्म को लेकर अपने दिल की बात जाहिर की। पूरी खबर पढ़ें
OCT 01, 2023 10:53 IST

UK सिख रेस्टोरेंट मालिक की कार पर किया खालिस्तानियों ने हमला

ब्रिटेन में एक सिख रेस्तरां मालिक को खालिस्तान समर्थकों ने निशाना बनाया है। रेस्तरां मालिक का कहना है कि खालिस्तानों ने उनकी कार में तोड़फोड़ की। उन्होंने दावा किया कि मई से ही उनके परिवार को सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर धमकियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें उन्होंने खालिस्तान आंदोलन की आलोचना की थी। हमलावरों ने पीड़ित हरमन सिंह की दोनों कारों पर लाल रंग छिड़क दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कृत्य के पीछे खालिस्तान समर्थकों का हाथ है। पूरी खबर पढ़ें
OCT 01, 2023 08:37 IST

Delhi-NCR में GRAP लागू

देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नेशनल कैपिटल रीजन) के लिए प्रदूषण बड़ा मुद्दा है। खासकर सर्दियों के समय तो यह सरकारों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। यही वजह है कि इस बार सर्दियों में होने वाले पल्यूशन से निजात दिलाने के लिए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP : ग्रैप) लागू कर दिया गया है, जो कि रविवार (एक अक्टूबर, 2023) से अमल में आ गया। आइए, जानते हैं इस बारे में
OCT 01, 2023 07:46 IST

उज्जैन रेप कांड पर CM शिवराज को घेर बोले कमलनाथ

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरा है। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने उज्जैन रेप कांड को बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश की है। 12 साल की नाबालिग से हुई दरिंदगी के मसले पर उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के कानून व्यवस्था चौपट है। यह म.प्र नहीं बल्कि घोटाला प्रदेश है...भ्रष्टाचार प्रदेश है! सबसे ज्यादा आदिवासियों और महिलाओं पर अत्याचार यहीं हो रहे हैं। ऐसे में इस प्रदेश में अब बचा क्या है? पूरी खबर पढ़ें
OCT 01, 2023 07:45 IST

UK के गुरुद्वारे में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय उच्चायुक्त को जाने से रोका

कनाडा के साथ भारत के तनाव के बीच यूनाइटेड किंगडम (यूके) के स्कॉटलैंड में खालिस्तान समर्थकों का उत्पात देखने को मिला है। वहां पर खालिस्तानी विचारों को सपोर्ट करने वाले कुछ लोगों ने भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को गुरुद्वारा जाने से रोक दिया। वे लोग ब्रिटिश गुरुद्वारे के बाहर आ गए थे और उच्चायुक्त का रास्ता रोकने लगे थे। पूरी खबर पढ़ें

संबंधित खबरें