पीएम मध्य प्रदेश में करीब 19,260 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, सड़क कनेक्टिविटी को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देते हुए, प्रधानमंत्री दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित करेंगे, प्रधानमंत्री पीएमएवाई-ग्रामीण के तहत निर्मित 2.2 लाख से अधिक घरों के गृह प्रवेश की शुरुआत करेंगे।
जल जीवन मिशन के तहत परियोजनाओं का शिलान्यास और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत नौ स्वास्थ्य केंद्रों के विकास का भी शिलान्यास किया जाएगा।
वहीं पीएम राजस्थान में करीब 7,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, गैस आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए एक और कदम में, प्रधान मंत्री मेहसाणा - भटिंडा - गुरदासपुर गैस पाइपलाइन को समर्पित करेंगे।
प्रधानमंत्री राजस्थान में कई रेल और सड़क क्षेत्र की परियोजनाएं भी समर्पित करेंगे, पीएम स्वदेश दर्शन योजना के तहत नाथद्वारा में विकसित पर्यटन सुविधाओं का भी लोकार्पण करेंगे।
