देश

राहुल गांधी के करीबी अजय माकन को कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने INC के कोषाध्यक्ष

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 1, 2023, 09:02 PM IST

अजय माकन का राजनीति में बड़ा अनुभव है। वो मनमोहन सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। साथ ही दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार में भी मंत्री थे।

Image

कांग्रेस के नए कोषाध्यक्ष बनें अजय माकन

कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता अजय माकन को अपना नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। अजय माकन को यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से दी गई है। अजय माकन को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। अजय माकन से पहले पवन बंसल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष थे।

पहले राजस्थान के प्रभारी थे अजय माकन

इससे पहले अजय माकन राजस्थान में कांग्रेस के प्रभारी थी। राजस्थान में जब अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सीएम की कुर्सी को लेकर विवाद हुआ तो अजय माकन ने राजस्थान के प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से ये बिना पद के थे। जिसके बाद आज उन्हें कोषाध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई है। पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा- "कांग्रेस अध्यक्ष ने अजय माकन को तत्काल प्रभाव से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।"

क्या बोले माकन

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष बनने पर अजय माकन ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इसके लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा- "स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक खत्म होने के बाद मुझे इस बारे में पता चला। मैं पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को मुझे यह मौका देने और मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।"

अजय माकन की राजनीतिक यात्रा

अजय माकन का राजनीति में बड़ा अनुभव है। वो मनमोहन सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। साथ ही दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार में भी मंत्री थे। अपने शानदार राजनीतिक करियर के दौरान, माकन दो बार संसद सदस्य के रूप में चुने गए है और तीन अलग-अलग मौकों पर दिल्ली विधान सभा के सदस्य के रूप में कार्य किया। इन भूमिकाओं के अलावा, उन्होंने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पद भी संभाला है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article