देश

Bihar Politics: चिराग पासवान का दावा- 'आने वाले दिनों में जेडीयू का हो जाएगा सफाया'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 1, 2023, 11:14 PM IST

chirag paswan on jdu: लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान एक बार फिर सत्तारूढ़ जेडीयू पार्टी पर बरसे हैं और कहा है कि आने वाले दिनों में जेडीयू का सफाया हो जाएगा।

Image

लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान कहते हैं, 'हमने पहले कहा था कि जेडीयू खंडित हो जाएगी और आने वाले दिनों में जेडीयू का सफाया हो जाएगा...बिहार में कुछ लोग धर्म और जाति के आधार पर विभाजन पैदा कर रहे हैं।" ..राज्य की जनता को सीएम नीतीश कुमार पर उनकी नीतियों के कारण भरोसा नहीं है'

गौर हो कि इससे पहले भी चिराग पासवान नीतीश को लेकर हमलावर रहे हैं और उनके खिलाफ बयान देते रहे हैं, हाल ही में

समन्वय समिति की बैठक पर एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान का कहना था, '...विपक्ष जो करना चाहता है वह कर सकता है लेकिन पहले उन्हें अपनी नीति और मंशा स्पष्ट करनी होगी...क्या समन्वय समिति ने सनातन पर भी चर्चा की धर्म (टिप्पणी) जिसने विवाद को जन्म दिया?... यदि वे जनता का समर्थन चाहते हैं तो उन्हें जनता को बताना होगा कि वे उनके लिए क्या कर सकते हैं और उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण सनातन धर्म पर अपना रुख स्पष्ट करना है...'

वहीं इससे पहले चिराग पासवान ने ललन सिंह के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी थी, ललन सिंह ने नीतीश कुमार को एक बार फिर पीएम मैटेरियल कहा था, चिराग ने नीतीश के एनडीए में वापसी की संभावना को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिए एनडीए में अब कोई जगह नहीं है। वह जिस गठबंधन में जाते हैं, उसको ही धोखा देते हैं और नुकसान कराते हैं। नीतीश कुमार में बिहार का नेतृत्व करने की क्षमता नहीं है, बिहार प्रत्येक क्षेत्र में पीछे हो रहा है।

चिराग पासवान ने कहा था कि लोकसभा चुनाव के साथ बिहार विधानसभा चुनाव हो सकता है। प्रदेश स्तर पर जो हालात बन रहे हैं, उसमें यह तय लग रहा है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article