बिजनेस

सितंबर में GST कलेक्शन रहा 1.62 लाख करोड़ रु, पिछले साल के मुकाबले 10 फीसदी की ग्रोथ दर्ज

GST Collection In September: वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सितंबर 2023 में जीएसटी कलेक्शन पिछले साल के समान महीने के 1.47 लाख करोड़ रुपये के जीएसटी कलेक्शन से 10 प्रतिशत अधिक रहा।

Image

सितंबर में जीएसटी कलेक्शन

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सितंबर में जीएसटी कलेक्शन रहा 1.62 लाख करोड़ रु
  • पिछले साल के मुकाबले 10% की ग्रोथ
  • सितंबर 2022 में रहा था 1.47 लाख करोड़ रु

GST Collection In September: सितंबर में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन (GST Collection) 1.62 लाख करोड़ रु से अधिक हो गया। ये चालू वित्त वर्ष के दौरान चौथी बार है जब जीएसटी कलेक्शन 1.6 लाख करोड़ रु के आंकड़े को पार कर गया।

सितंबर में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 1,62,712 करोड़ रु रहा। इसमें से केंद्रीय जीएसटी (CGST) 29,818 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी (SGST) 37,657 करोड़ रुपये, इंटीग्रेटेड जीएसटी (IGST) 83,623 करोड़ रुपये (माल के आयात पर मिले 41,145 करोड़ रुपये सहित) और सेस 11,613 करोड़ रुपये (माल के आयात पर मिले 881 करोड़ रुपये सहित) रहा।

10 फीसदी की ग्रोथ दर्ज

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सितंबर 2023 में जीएसटी कलेक्शन पिछले साल के समान महीने के 1.47 लाख करोड़ रुपये के जीएसटी कलेक्शन से 10 प्रतिशत अधिक रहा। सितंबर में घरेलू ट्रांजेक्शन (सेवाओं के आयात सहित) से मिले राजस्व में पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व की तुलना में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

लगातार बढ़ा जीएसटी कलेक्शन

पिछले कुछ वर्षों में मासिक जीएसटी कलेक्शन में लगातार वृद्धि हुई है। ये अपने पहले साल 2017-18 में प्रति माह औसतन 1 लाख करोड़ रुपये से कम रहा था। महामारी से प्रभावित 20202-21 के बाद जीएसटी कलेक्शन तेजी से बढ़कर 2022-23 में मासिक औसतन 1.51 लाख करोड़ रुपये हो गया।

FY24 के पहले 6 महीनों का कलेक्शन

वित्त मंत्रालय के अनुसार 2023-24 के पहले छह महीनों में औसत मासिक ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 2022-23 की पहली छमाही की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक रहा। इस वर्ष अब तक औसत मासिक कलेक्शन पूरे 2022-23 के औसत मासिक कलेक्शन 9 प्रतिशत अधिक है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article