गाजियाबाद

गाजियाबाद में पुलिसवालों ने पार्क में घूम रहे कपल से की बदसलूकी, लड़की से संबंध बनाने का बनाया दवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 1, 2023, 04:06 PM IST

गाजियाबाद के कोतवाली क्षेत्र में खाकी वर्दी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई आरोप है कि वहां पार्क में घूमने गए एक जोड़े को पुलिसकर्मियों ने प्रताड़ित किया और युवती से छेड़छाड़ की हरकत भी की है।

Image

गाजियाबाद के कोतवाली क्षेत्र में खाकी वर्दी को शर्मसार करने वाली घटना (फाइल फोटो)

गाजियाबाद के सांई उपवन में दो पुलिसवालों ने वहां पार्क में घूम रहे कपल से बदसलूकी की। लड़के को डराने के लिए थप्पड़ मारे, जबकि युवती पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और छेड़खानी की, ऐसा आरोप कपल लगा रहा है।बताते हैं कि डर की वजह से कपल ने माफी मांग ली तो इस कपल को छोड़ने के नाम पर काफी मोटी रकम मांगी गई।

काफी परेशान करने के बाद एक हजार रुपए पेटीएम से ट्रांसफर कराने के बाद पुलिसकर्मियों ने कपल को छोड़ा है अब ये मामला सामने आया है तो तूल पकड़ रहा है।

समझ लें ये सारा मामला

पीड़ित युवती ने बताया कि 16 सितंबर को वह अपने मंगेतर के साथ गाजियाबाद के साईं उपवन पार्क में घूमने गई थी दोपहर में तभी पुलिस की बाइक से तीन लोग वहां आए, इसमें दो लोग पुलिस की वर्दी पहने थे, जबकि तीसरा सादे कपड़ों में था फिर पुलिसवाले हमें डराने-धमकाने लगे कि यहां क्या कर रहे हो, उसके मंगेतर को भी पुलिस वाले ने थप्पड़ मारा, इसके दोनों डर गए और पुलिस वालों से माफी मांग ली मगर, उनको फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने भारी रकम की डिमांड की फिर एक हजार रुपए पेटीएम से ट्रांसफर कराने के बाद पुलिसकर्मियों ने कपल को छोड़ा। युवती ने बताया कि एक पुलिसवाले ने मेरे साथ बहुत गंदा बर्ताव किया और मेरे साथ अवैध संबंध बनाने का भी दबाव बनाया।

इसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत की, शिकायत पर अधिकारियों ने जांच कराई, तो बताते हैं कि आरोप की पुष्टि हुई, फिर पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article