दुनिया

UK सिख रेस्टोरेंट मालिक की कार पर किया खालिस्तानियों ने हमला, परिवार को महीनों से मिल रहीं धमकियां

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 1, 2023, 10:40 AM IST

हरमन सिंह ने दावा किया कि खालिस्तान विरोधी सोशल मीडिया पोस्ट के बाद से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि खालिस्तान समर्थकों ने उनकी पत्नी और बेटी को बलात्कार की धमकियां भेजीं।

Image

यूके में खालिस्तान समर्थकों का उत्पात

Photo : PTI

UK Sikh Restaurant Owner Attacked: ब्रिटेन में एक सिख रेस्तरां मालिक को खालिस्तान समर्थकों ने निशाना बनाया है। रेस्तरां मालिक का कहना है कि खालिस्तानों ने उनकी कार में तोड़फोड़ की। उन्होंने दावा किया कि मई से ही उनके परिवार को सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर धमकियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें उन्होंने खालिस्तान आंदोलन की आलोचना की थी। हमलावरों ने पीड़ित हरमन सिंह की दोनों कारों पर लाल रंग छिड़क दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कृत्य के पीछे खालिस्तान समर्थकों का हाथ है।

खालिस्तान समर्थकों की करतूत

इंडिया टुडे के मुताबिक, हरमन ने कहा कि जब वह अगली सुबह पुलिस को अपना बयान देने गए, तो बदमाशों ने उनकी विंडस्क्रीन को खराब कर दिया। उन्होंने कहा, वे मेरे घर के बाहर आए और खून का प्रतीक लाल रंग फेंक दिया। बाद में उन्होंने मेरी कार की विंडस्क्रीन को तोड़ दिया। पिछले आठ महीनों में उन्होंने मुझ पर चार बार हमला किया है। हरमन सिंह ने दावा किया कि खालिस्तान विरोधी सोशल मीडिया पोस्ट के बाद से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि खालिस्तान समर्थकों ने उनकी पत्नी और बेटी को बलात्कार की धमकियां भेजीं।

पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

हरमन ने कहा, उन्होंने मेरे बच्चों के स्कूल का पता भी बता दिया। लेकिन पुलिस इन घटनाओं पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मई में हरमन ने खालिस्तान आंदोलन की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर एक वीडियो पोस्ट किया था। उस समय हरमन ने बताया, वीडियो पोस्ट करने के बाद मुझे दो दिनों में इसके लिए दो मिलियन व्यूज मिले। लेकिन, मुझे वीडियो हटाने के लिए फोन आने लगे, और कहा गया कि ऐसा नहीं करने पर वे मुझे और मेरे परिवार को मार डालेंगे। मुझे हैरानी हुई कि यूके में भी मुझे इस तरह धमकी कौन दे सकता है। बाद में पांच लोग आए और मेरे रेस्तरां पर हमला कर दिया।

महीनों बाद उन्होंने कहा कि उनके वीडियो को लेकर उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि स्थानीय पुलिस उनके परिवार के खिलाफ हमलों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने में नाकाम रही है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article