देश

मणिपुर की इंफाल वैली में 48 घंटे के बंद का दूसरा दिन, जनजीवन प्रभावित

मणिपुर में 48 घंटे के राज्यव्यापी बंद का आज दूसरा दिन है। 48 घंटे के बंद के दूसरे दिन आज शुक्रवार को इंफाल घाटी में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तर, शिक्षण संस्थान आदि बंद हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है।

Image

मणिपुर बंद का आज दूसरा दिन, जनजीवन प्रभावित

Photo : PTI

इम्फाल : मणिपुर में मितई संगठन ने 48 घंटे का राज्यव्यापी बंद बुलाया है। मितई ऑर्गेनाइजेशन कोऑर्डिनेटिंग कमिटी ऑन मणिपुर इंटीग्रीटि (COCOMI) ने इस बंद का आह्वान किया है। सरकारी बसों से मणिपुर का नाम हटाए जाने के विरोध में यह बंद बुलाया गया है। बंद के दूसरे दिन आज शुक्रवार को भी बंद का असर राज्य में इंफाल घाटी के पांच जिलों पर काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है।

सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, शिक्षण संस्थान, सरकारी और प्राइवेट दफ्तर बंद हैं। इसके अलावा सड़कों से सार्वजनिक परिवहन भी नदारद है। आज यानी शुक्रवार 23 मई को बंद के दूसरे दिन बंद का व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है।

सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी और उखरूल जिले में शिरूई लिली फेस्टिवल में जाने वाली प्राइवेट गाड़ियों के अलावा अन्य गाड़ियों को सड़क पर उतरने नहीं दिया जा रहा है।

Input - PTI

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article