Brahmos सहित भारत के इन हथियारों की दीवानी हुई दुनिया, कई देश खरीदने को कतार में

भारत ने हाल ही में पाकिस्तान और PoK में आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाकर कई आतंकियों को मौत के घाट उतारा। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से हुई जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इस दौरान बड़ी बात यह रही कि भारत में बने रक्षा उत्पादों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। भारत के रक्षा उत्पादों की क्षमताओं से दुनिया के कई देश अभिभूत हैं और भारत से इन रक्षा उत्पादों को खरीदना चाहते हैं।

Slideshow/s by: दिगपाल सिंहUpdated May 22 2025, 16:04 IST
ब्रह्मोस मिसाइल01 / 08

ब्रह्मोस मिसाइल

पाकिस्तान में ब्रह्मोस को लेकर खौफ है। ब्रह्मोस ने पाकिस्तान में खलबली मचा दी है और दुनिया के कई देश इसकी खूबियों को जानकर भारत से यह मिसाइल लेना चाहते हैं, जबकि कुछ देश पहले से ही भारत से इस मिसाइल को खरीद रहे हैं।

भारत की अन्य मिसाइलें02 / 08

भारत की अन्य मिसाइलें

दुनिया के कई देश भारतीय मिसाइलें खरीदना चाहते हैं। इनमें सबसे खास मिसाइल या मिसाइल रक्षा प्रणालियां जिन्हें कई देश अपने बेड़े में शामिल करना चाहते हैं उनमें ब्रह्मोस के अलावा आकाश और पिनाक भी हैं।

भारतीय विमानों की डिमांड03 / 08

भारतीय विमानों की डिमांड

दुनिया में भारतीय विमानों की मांग भी बढ़ रही है। इनमें प्रमुख तौर पर लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस, लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर ध्रूव और डोर्नियर-228 का नाम लिया जा सकता है।

भारतीय तोपें भी चाहिए04 / 08

भारतीय तोपें भी चाहिए

भारतीय तोपें दुश्मन को पलक झपकते ही नेस्तनाबूद कर देती हैं। इसी लिए 155 मिमी/52 कैलिबर डीआरडीओ एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम, धनुष आर्टिलरी गन सिस्टम की आपूर्ति कई देशों को की जा रही है।

बख्तरबंद गाड़ियां भी कम नहीं05 / 08

बख्तरबंद गाड़ियां भी कम नहीं

भारत में बनीं बख्तरबंद गाड़ियों की डिमांड भी कई देशों में है। टैंक परिवहन के भारतीय गाड़ियों के विभिन्न मॉडल दुनियाभर में बिक रहे हैं।

पनडुब्बियां भा चाहिए06 / 08

पनडुब्बियां भा चाहिए

भारत में बनी पनडुब्बिया, युद्धपोत, तेज इंटरसेप्टर बोट, हल्के टॉरपीडो भी दुनिया के अनेक देश भारत से खरीद रहे हैं। और इनकी डिमांड बढ़ती जा रही है।

भारत से रडार भी मांग रहे कई देश07 / 08

भारत से रडार भी मांग रहे कई देश

भारतीय रडार अच्छे माने जा रहे हैं। 2डी और 3डी निगरानी वाले रडार निर्माण में तेजी आ रही है। कई देशों ने भारत से इनकी अपनी जरूरत के लिए मांग की है।

भारत के गोला-बारूद की डिमांड08 / 08

भारत के गोला-बारूद की डिमांड

भारत के गोला-बारूद और छोटे हथियारों की भी मांग दुनियाभर में बढ़ रही है। राइफल, बुलेटप्रूफ जैकेट से लेकर सैन्य बूट तक की भारी मांग है। और भारत इस मांग को पूरा करने की हर संभव कोशिश कर रहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!