देश

24 घंटे में टिकट वापसी, सुपर ऐप लॉन्च करने की योजना...रेलवे के 100 दिन के एजेंडे की 8 बड़ी बातें जानिए

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 9, 2024, 11:40 AM IST

24 घंटे में रेलवे ट्रेन टिकट रिफंड योजना, वंदे भारत स्लीपर, उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के अंतिम खंड का शुभारंभ जैसी कई योजनाएं रेलवे के एजेंडे में हैं।

Image

रेलवे का एजेंडा

Railway's 100-Day Agenda: नए साल में भारतीय रेलवे ने बड़ी योजनाएं लागू करने का प्लान बनाया है। रेलवे ने अपने 100 दिन का एजेंडा घोषित किया है जिसके तहत वह कई योजनाओं को लागू करेगा। इससे रेलवे की सूरत पूरी तरह बदल जाएगी और यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव होगा। 24 घंटे में रेलवे ट्रेन टिकट रिफंड योजना, वंदे भारत स्लीपर, उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के अंतिम खंड का शुभारंभ, रेल यात्रियों के लिए एक सुपर ऐप और भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज, ये कुछ ऐसी योजनाएं हैं जो रेल मंत्रालय लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अंजाम देगा। रेलवे ने चुनाव के बाद नई सरकार के लिए अपनी 100-दिवसीय एजेंडे में कई योजनाओं पर काम करने जा रहा है।

पीएम मोदी के निर्देश के बाद कवायद

नई सरकार के लिए 100-दिवसीय योजना तैयार करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के बाद ये कवायद हो रही है। मंत्रालय ऐसे उपायों को लागू करने के लिए कमर कस रहा है जिससे आम यात्रियों को फायदा मिले और उनका सफर आरामदायक हो सके। भारतीय रेलवे का इरादा मौजूदा तीन-दिन की प्रक्रिया की जगह 24-घंटे के टिकट रिफंड योजना शुरू करने, टिकटिंग और ट्रेन ट्रैकिंग जैसी कई सेवाओं की पेशकश करने वाले सुपर ऐप लॉन्च करने का है।

रेलवे का 100 दिनों का एजेंडा

  • भारतीय रेलवे का लक्ष्य पहले 100 दिनों के भीतर यात्रियों के लिए पीएम रेल यात्री बीमा योजना बीमा योजना शुरू करना है।
  • सरकार 40,900 किमी तक फैले तीन आर्थिक गलियारों के लिए कैबिनेट की मंजूरी लेनी है, जिसमें 11 लाख करोड़ रुपये के निवेश की आवश्यकता है।
  • यात्रियों के लिए आसान रिफंड योजना शुरू करने की योजना है जिसमें यात्रियों को टिकट कैंसिल करने के 24 घंटे के भीतर रिफंड मिलेगा।
  • रेलवे एक "सुपर-ऐप" लॉन्च कर सकता है जिसमें यात्री अपनी ट्रेन की स्थिति को ट्रैक करने, टिकट बुक करने और रेलवे से जुड़े कई कार्यों को एक ही स्थान पर कर सकेंगे।
  • उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के पूरा होने पर जम्मू से कश्मीर तक ट्रेनों का संचालन की योजना है। यूएसबीआरएल परियोजना के इस हिस्से में चिनाब पुल भी शामिल है जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है।
  • भारत का पहला वर्टिकल-लिफ्ट पुल, पंबन रेलवे पुल के चालू होने की उम्मीद है। यह देश के बाकी हिस्से को रामेश्वरम से जोड़ता है। 1913 में बने रेल पुल से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं के कारण दिसंबर 2022 में मंडपम और रामेश्वरम के बीच ट्रेन सेवाएं रोक दी गई थीं।
  • रेलवे अधिकारी वंदे भारत ट्रेनों के स्लीपर संस्करण शुरू करने पर भी काम कर रहे हैं। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला प्रोटोटाइप में बेंगलुरु में बीईएमएल द्वारा बनाया जा रहा है और छह महीने के समय में तैयार होने की उम्मीद है।
  • रेलवे की योजना बुलेट ट्रेन परियोजना में तेजी लाना भी है। अप्रैल 2029 तक 508 किलोमीटर लंबे अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन खंड में से लगभग 320 किलोमीटर के परिचालन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article