देश

26 जनवरी से पहले PM मोदी का बड़ा फैसला, आज परमवीर सैनिकों के नाम पर रखे जाएंगे 21 द्वीपों के नाम

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated May 19, 2023, 03:33 PM IST

Andaman & Nicobar: आज पराक्रम दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अंडमान निकोबार द्वीप समूह के 21 बेनाम द्वीपों का नामकरण पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। इन द्वीपों के नाम 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे जाएंगे।

आज पराक्रम दिवस (Parakaram Diwas) है और इस मौके पर अंडमान और निकोबार (Andaman & Nicobar) में एक खास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) भी शामिल होंगे। पीएम अंडमान और निकोबार के 21 बड़े द्वीपों का नाम परमवीर चक्र (Paramveer Chakra) विजेताओं के नाम पर रखेंगे। वहीं इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) देर रात पोर्ट ब्लेयर पहुंच चुके हैं। अमित शाह वहां पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

अमित शाह का ट्वीट

अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ये एक ऐतिहासिक दिन है, जब नेताजी की जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी वीर जवानों के शौर्य का स्मरण करते हुए अंडमान-निकोबार के 21 द्वीपों के नाम परम वीर चक्र से सम्मानित 21 जवानों के नाम पर रखेंगे। मेजर सोमनाथ शर्मा, जादूनाथ सिंह और रामा राघोबा राणे के नाम पर द्वीप का नाम रखा जाएगा। इसके अलावा पीरू सिंह और लांस नायक करम सिंह के नाम पर द्वीपों का नामकरण होगा। जानिए अन्य द्वीपों के नए नाम-
  • गुरबचन सिंह सलारिया और मेजर धन सिंह थापा के नाम पर द्वीपों का नाम होगा
  • सूबेदार जोगेन्द्र सिंह और मेजर शैतान सिंह के नाम पर द्वीपों का नामकरण होगा
  • अब्दुल हमीद और लेफ्टिनेंट कर्नल तारापोर के नाम पर द्वीपों का नाम होगा
  • एल्बर्ट एक्का और निर्मल जीत सिंह सेखों के नाम पर द्वीपों का नाम होगा
  • अरुण खेत्रपाल और मेजर होशियार सिंह के नाम पर द्वीपों का नामकरण होगा
  • बाना सिंह और मेजर आर परमेश्वरन के नाम पर द्वीपों का नामकरण होगा
  • मनोज पांडे के नाम पर द्वीप का नाम रखा जाएगा
  • योगेन्द्र सिंह यादव और संजय कुमार के नाम पर द्वीपों का नाम होगा
  • बिक्रम बत्रा के नाम पर भी द्वीप का नाम रखा जाएगा

पीएमओ ने कही ये बात

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि देश के वास्तविक जीवन के नायकों को उचित सम्मान देना हमेशा प्रधानमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। इसने कहा कि इसी भावना के साथ आगे बढ़ते हुए द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों का नामकरण 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर करने का निर्णय लिया गया। सबसे बड़े अनाम द्वीप का नाम प्रथम परमवीर चक्र विजेता के नाम पर रखा जाएगा, दूसरे सबसे बड़े अनाम द्वीप का नाम दूसरे परमवीर चक्र विजेता के नाम पर रखा जाएगा, और इसी तरह का क्रम आगे चलेगा।

किशोर जोशी
किशोर जोशी author

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

स्विमिंग पूल में ट्रेनिंग से AI लैब तक...भारत के खिलाफ लश्कर दे रहा युवाओं को ट्रेनिंग, खतरनाक मंसूबों का खुलासा!

स्विमिंग पूल में ट्रेनिंग से AI लैब तक...भारत के खिलाफ लश्कर दे रहा युवाओं को ट्रेनिंग, खतरनाक मंसूबों का खुलासा!

आज की ताजा खबर, 15 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: रूस से तेल खरीदने पर भारत को अमेरिकी की राहत, फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस को हराकर स्पेन फाइनल में...ममता को बंगाल कांग्रेस का बुलावा, सोनम वांगचुक का अनशन जारी

शुभेंदु ने पूरा किया 'वादा', अब तक BSF को सौंपी 1014.75 एकड़ जमीन, बांग्लादेश की सीमा पर तेज होगा फेंसिंग का काम

शुभेंदु ने पूरा किया 'वादा', अब तक BSF को सौंपी 1014.75 एकड़ जमीन, बांग्लादेश की सीमा पर तेज होगा फेंसिंग का काम

ऐथनॉल मामले पर गडकरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन को लेकर FIR दर्ज, यूट्यूबर मनीष कश्यप सहित कई के खिलाफ शिकायत

ऐथनॉल मामले पर गडकरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन को लेकर FIR दर्ज, यूट्यूबर मनीष कश्यप सहित कई के खिलाफ शिकायत

वांगचुक की बिगड़ती सेहत, राहुल की दूरी और मोदी सरकार की बेरुखी; कैसा चल रहा है जंतर-मंतर पर आंदोलन, क्या फंस गई 'कॉकरोच' पार्टी?

वांगचुक की बिगड़ती सेहत, राहुल की दूरी और मोदी सरकार की बेरुखी; कैसा चल रहा है जंतर-मंतर पर आंदोलन, क्या फंस गई 'कॉकरोच' पार्टी?