देश

गजब! मस्जिद बनाने के लिए हुई अंडे की नीलामी, मिले 2.26 लाख रुपये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2024, 12:44 PM IST

Baramulla: मामला श्रीनगर से 55 किलोमीटर दूर सोपोर के मालपोर गांव का है, जहां स्थानीय मस्जिद कमेटी ने नकद और वस्तु दोनों तरह से दान लेना शुरू किया। एक बुजुर्ग महिला ने नाम सार्वजनिक नहीं करने के अनुरोध के साथ बताया कि उन्होंने अपनी मुर्गी का ताजा अंडा दान किया था।

Image

मस्जिद निर्माण के लिए हुई अंडे की नीलामी

Photo : iStock

Baramulla: उत्तर कश्मीर के बारामूला में एक मस्जिद निर्माण के लिए अंडे की नीलामी की गई। हद तो तब हो गई जब दान किए गए एक अंडे की नीलामी में 2.26 लाख रुपये मिले। मस्जिद प्रबंधन कमेटी ने यह जानकारी दी है, बताया गया है कि बारामूला के सोपोर में एक मस्जिद का निर्माण किया जाना था।

यह मामला श्रीनगर से 55 किलोमीटर दूर सोपोर के मालपोर गांव का है, जहां स्थानीय मस्जिद कमेटी ने नकद और वस्तु दोनों तरह से दान लेना शुरू किया। एक बुजुर्ग महिला ने नाम सार्वजनिक नहीं करने के अनुरोध के साथ बताया कि उन्होंने अपनी मुर्गी का ताजा अंडा दान किया था। दान की गईं सभी वस्तुओं को नीलामी के लिए रखा गया और अंडे के लिए सबसे अधिक धनराशि मिली।

तीन दिन तक लगाई गई अंडे की बोली

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि लोगों ने तीन दिन तक अंडे की बोली लगाई और हर दौर के बाद, सफल बोली लगाने वाले ने अपनी बोली की राशि का भुगतान किया और फिर अधिक राशि जुटाने के लिए अंडे को दान के रूप में कमेटी को वापस कर दिया। नीलामी के अंतिम दिन दानिश अहमद नाम के एक युवा व्यवसायी ने 70 हजार रुपये में अंडा खरीदा।

अंडे से जुटाए 2,26,350 रुपये

पड़ोसी वारपोरा इलाके के रहने वाले अहमद ने कहा, "हम इस मस्जिद का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। चूंकि मस्जिद को बड़ा बनाने की योजना है, इसलिए बड़ी धनराशि की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, मैं कोई अमीर आदमी नहीं हूं लेकिन यह पवित्र स्थान के प्रति सिर्फ मेरा जुनून और भावना थी। अहमद के अनुसार, अंडे की कई दौर की नीलामी से कुल 2,26,350 रुपये जुटाये गए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!