देश

Rain News:सूरत में बारिश के कारण अब तक 17 लोगों की मौत, बाढ़ से निपटने के लिए 500 करोड़ रुपये मंजूर

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने भारी बारिश से पैदा हुई बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए सूरत के अलथान स्थित एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र में उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल के साथ बैठक की।

Image

बारिश से सूरत में हालात खराब

गुजरात के सूरत जिले में पिछले कुछ दिन में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 17 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि इस दौरान 3,600 से ज्यादा लोगों को बचाया गया और 4,300 से अधिक लोगों को शहर के निचले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हालात की समीक्षा के लिए बैठक की और सूरत में बार-बार आने वाली बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए 500 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

नुकसान पहुंचाने वाला पानी अब धीरे-धीरे कम हो रहा है

निचले इलाकों में संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाला पानी अब धीरे-धीरे कम हो रहा है और स्थिति सामान्य हो रही है।सूरत के आपदा विभाग के उप मामलतदार साजिद मेरुजे ने कहा, 'अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें तीन की मौत ग्रामीण क्षेत्रों में और आठ की शहर में हुई है। इसके अलावा, आज शहर में छह और शव मिले हैं। उनकी पहचान और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।'

बृहस्पतिवार सुबह तक शहर में केवल एक मिलीमीटर बारिश दर्ज

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह समाप्त हुए 24 घंटे में सूरत में 358 मिलीमीटर बारिश हुई थी।उन्होंने कहा कि इससे शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे।अधिकारियों ने कहा कि हालांकि इसके बाद बारिश से राहत मिली और बृहस्पतिवार सुबह तक शहर में केवल एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने भारी बारिश से पैदा हुई बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए सूरत के अलथान स्थित एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र में उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल के साथ बैठक की।

मुख्यमंत्री ने ’एक्स’ पर लिखा, 'राज्य सरकार सूरत में बार-बार होने वाली बाढ़ की समस्या का क्रीक क्षेत्र के विकास के जरिए स्थायी समाधान करने और दीर्घकालिक योजना के लिए 500 करोड़ रुपये देगी।' उन्होंने कहा, 'अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी विभाग आपस में तालमेल बनाकर प्रभावी ढंग से काम करें और भविष्य में क्रीक में आने वाली बाढ़ को रोकने के लिए ठोस योजना तैयार करें।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article