देश

इमरान खान को सही और लगातार मेडिकल मदद मिले: गावस्कर-कपिल देव समेत 14 पूर्व कप्तानों की पाकिस्तान सरकार से अपील

भारत के सुनील गावस्कर और कपिल देव सहित पांच देशों के 14 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार से अपील की है कि 1992 विश्व कप विजेता इमरान खान के साथ जेल में निष्पक्ष और मानवीय व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

Image

ग्रेग चैपल से स्टीव वॉ तक, दिग्गजों ने इमरान खान के स्वास्थ्य पर जताई चिंता (AP&X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 1992 विश्व कप विजेता इमरान खान को जेल में निष्पक्ष और मानवीय व्यवहार दिए जाने की मांग को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत की कई दिग्गज हस्तियां आगे आई हैं। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गवास्कर और कविल देव सहित पांच देशों के कुल 14 पूर्व कप्तानों ने मंगलवार को पाकिस्तान सरकार से अपील की कि इमरान खान के साथ जेल में उचित व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं और कई मामलों में फिलहाल जेल में बंद हैं।

कौन-कौन से दिग्गज क्रिकेटर शामिल?

क्रिकेट के इन दिग्गजों ने एक पत्र लिखकर पाकिस्तान सरकार से इमरान खान के खराब स्वास्थ्य पर चिंता जताई है। इस अपील में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ग्रेग चैपल एलन बॉर्डर, इयान चैपल, स्टीव वॉ, इंग्लैंड के माइकल एथरटन, माइकल ब्रेयरली, डेविड गावर, नासिर हुसैन, वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड, ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला कप्तान बेलिंडा क्लार्क, किम ह्यूज और भारत के पूर्व कोच जॉन राइट के हस्ताक्षर शामिल हैं।

पाकिस्तान सरकार से अपील

इन क्रिकेटर्स ने एक संयुक्त बयान में कहा, "उनकी हेल्थ से जुड़ी हाल की रिपोर्ट्स- खासकर कस्टडी में उनकी खराब होती आंख और पिछले ढाई साल में जेल के हालात ने हमें बहुत चिंता में डाल दिया है। साथी क्रिकेटरों के तौर पर, जो फेयर प्ले, सम्मान और इज्जत की वैल्यूज को समझते हैं... हमारा मानना है कि इमरान खान जैसे कद के इंसान के साथ वैसा ही सम्मान और बेसिक इंसानी ख्याल रखा जाना चाहिए जैसा एक पूर्व नेशनल लीडर और एक ग्लोबल स्पोर्टिंग आइकॉन को मिलना चाहिए। हम पाकिस्तान सरकार से रिक्वेस्ट करते हैं कि वह पक्का करे कि इमरान खान को उनकी बताई गई हेल्थ प्रॉब्लम्स को ठीक करने के लिए उनकी पसंद के क्वालिफाइड स्पेशलिस्ट से तुरंत, सही और लगातार मेडिकल मदद मिले।"

इमरान खान का स्वास्थ्य होता जा रहा है खराब!

इमरान खान, जिन्होंने 1992 में पाकिस्तान को पहला और अब तक का एकमात्र वनडे विश्व कप दिलाया था, पिछले दो वर्षों से अधिक समय से जेल में हैं। उनके बीमार होने और सही इलाज नहीं मिलने के दावे लगातार किए जा रहे हैं। हाल ही में कहा गया है कि इमरान खान की आंख काफी खराब हो गई है। इमरान खान ने खुद वकील से मुलाकात के दौरान उन्होंने दृष्टि कमजोर होने की शिकायत की, जिसके बाद उनके परिवार और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने उनका निजी अस्पताल में इलाज कराने की मांग उठाई थी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article