Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में शनिवार को एक टूरिस्ट बस (Tourist Bus) के पहाड़ी से गिर जाने से करीब 10 यात्री घायल हो गए। घटना अल्लूरी सीताराम राजू जिले के वनजंगी में हुई। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक जब ये घटना हुई, तब बस विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) से पडेरू जा रही थी।
आंध्र प्रदेश में टूरिस्ट बस के पहाड़ी से गिरने से 10 यात्री घायल
घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गयाहादसे में घायल यात्रियों को स्थानीय लोगों ने बचाया। घायल सभी यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल किसी भी यात्री की मौत की खबर नहीं है। वहीं मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के डिंडोरी जिले में रविवार को एक निजी बस भैंस से टकराकर सड़क पर पलट गई, जिससे उसमें सवार 34 लोग घायल हो गए। घायलों में से 10 की हालत गंभीर है। कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी भूपेंद्र पंद्रे ने बताया कि यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर सलैया के पास देर रात डेढ़ बजे उस समय हुआ, जब बस यात्री एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर सुकलपुरा गाड़ासरई से राघोपुर सक्का लौट रहे थे।
