हेल्थ

फरवरी में जरूर करें ये योगासन, इस महीने की इन बड़ी परेशानियों से रहेंगे दूर, चमकेगा नूर

Cold And Cough Relief Yoga Asanas: बदलते मौसम के साथ लोग बीमार पड़ने लगते हैं। फरवरी के महीने में सबसे ज्यादा लोग सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप ये योगासन कर सकते हैं।

Image

Cold And Cough Relief Yoga Asanas

Cold And Cough Relief Yoga Asanas: फरवरी का महीना बेहद खास होता है। यह महीना प्यार का महीना होता है। इस महीने में लोग वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन कुछ चीजों के लिहाज से यह महीना खतरनाक साबित हो सकता है। इस महीने में सर्दी-जुकाम और खांसी का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है। क्योंकि फरवरी के महीने से मौसम में बदलाव होना शुरू हो जाता है। ऐसे में कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। फरवरी के महीने में ये समस्या बच्चों के साथ भी देखने को मिलती है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप ये 4 योगासन कर सकते हैं।

बाम भस्त्रिका

सर्दी-जुकाम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप बाम भस्त्रिका योगासन कर सकते हैं। इस योगासन को करने के लिए दाएं हाथ के अंगूठे से दाईं नासिका को बंद करके बायीं नासिका से तेज गति से सांस लें और छोड़ें। इस बात का ध्यान रखें कि सांस लेते समय पेट अंदर आना चाहिए और सांस छोड़ते समय पेट बाहर आना चाहिये।

भुजंगासन

सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए आप भुजंगासन कर सकते हैं। इस योग को करने के लिए पेट के बल लेटकर हथेली को कंधों के नीचे रखें। श्वास लेते हुए शरीर के अगले हिस्सों को ऊपर की ओर उठाएं। 10-20 सेकंड्स तक इसी स्थिति में रहें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं।

पवनमुक्तासन

इस योग को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को मिलाते हुए हथेली को जमीन पर लगाएं। अब दाहिने पैर को घुटने से मोड़ते हुए छाती तक लगाएं। फिर अपने दोनों हाथों की उंगलियों को मिलाते हुए घुटने से थोड़ा नीचे होल्ड कर लें। इस योग को करने से भी सर्दी-जुकान की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article