हेल्थ

High Cholesterol रोगी डाइट में शामिल करें ये 5 पीले फल, ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल और दिल बनेगा स्वस्थ

Yellow Fruits To Lower Cholesterol In Hindi: अगर आपको भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो इन पीले फलों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से आपको इसे कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी। ये फल हाई बीपी और हृदय रोगियों के लिए भी लाभकारी हैं।

Image

Fruits To Lower Cholesterol

Photo : Shutterstock.com

Yellow Fruits To Lower Cholesterol In Hindi: शरीर में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा हुआ स्तर हृदय रोगों शरीर में कई गंभीर रोगों के खतरे को भी बढ़ाता है। असल में हमारे नसों में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है, पहला गुड़ कोलेस्ट्रॉल (HDL) जिसे अच्छा कोलेस्ट्रॉल माना जाता है और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) जिसे स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदेह माना जाता है। रक्त में इन दोनों का ही संतुलित होना बहुत जरूरी है। लेकिन जब शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक और अच्छा कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है, तो इससे नसें संकुचित और सख्त होने लगती हैं, लंबे समय तक हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या के कारण नसों में ब्लॉकेज की समस्या भी हो सकती है। यह हाई ब्लड प्रेशर का भी कारण बनता है। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि कोलेस्ट्रॉल हमेशा कंट्रोल रखना चाहिए। अच्छी बात यह है कि अगर आप अपनी डाइट में कुछ पीले रंग के फल शामिल करें, तो इससे आपको कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रखने में बहुत मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 फल बता रहे हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल रोगियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए।

हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखने के लिए खाएं ये पीले फल- Fruits To Lower Cholesterol In Hindi

1. नींबू (Lemon)

विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई एंजाइम्स से भरपूर नींबू नसों की सफाई करने में मदद करता है। यह नलियों में जमा गंदगी और खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालता है। साथ ही, अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है।

2. पपीता (Papaya)

इस फल की सबसे अच्छी बात यह है कि यह पेट के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह पाचन को दुरुस्त रखता है और मेटाबॉलिज्म को भी सामान्य रखता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। अगर कोलेस्ट्रॉल रोगी इसका सेवन करते हैं, तो इससे उन्हें कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी। यह ब्लड क्लोटिंग की समस्या को भी रोकता है।

3. केला (Banana)

फाइबर के साथ-साथ पोटेशियम से भरपूर यह फल कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में मदद करता है। यह नसों को शांत और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखता है। कोलेस्ट्रॉल रोगियों को केला जरूर खाना चाहिए।

4. अनानास (Pineapple)

इस फल में ब्रोमेलेन नामक एक्टिव कंपाउंड होते है, जो नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसलिए इसे हृदय रोगियों के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है।

5 . कृष्ण फल (Passion Fruit)

इस फल को पोषक तत्वों का पावरहाउस माना जाता है, इसमें विटामिन ए और सी जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखने के लिए यह भी रामबाण है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article