हेल्थ

आंखों का पीला पड़ना देता है इन बीमारियों का संकेत, हल्की सी रंगत बदलने पर ही दें ध्यान

Disease That Causes Yellow Eyes In Hindi: आंखें हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में काफी कुछ बताती हैं। आंखों में अगर पीलापन झलकता है, तो यह कई गंभीर बीमारियों की ओर इशारा करता है। इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस लेख में जानें आंखों में पीलापन किन बीमारियों का संकेत हो सकता है।

Image

Disease That Causes Yellow Eyes In Hindi

Photo : Shutterstock.com

Disease That Causes Yellow Eyes In Hindi: बहुत अधिक थकान, नींद न पूरा होने और आंखों पर तनाव की वजह से आपने अक्सर देखा होगा कि बहुत से लोगों की आंखें लाल पड़ जाती हैं। आंखों का लाल होना बहुत ही आम समस्या है। लेकिन बहुत से लोगों के साथ अक्सर हम देखते हैं कि उनकी आंखों में पीलापन झलकता है। कुछ लोगों की आंखें में हल्का, तो कुछ में बहुत गहरा पीलापन देखने को मिलता है। लेकिन ऐसा होना सामान्य नहीं है। आपको बता दें कि आंखों में पीलापन शरीर में किसी गंभीर स्थिति का संकेत भी हो सकता है। क्योंकि आमतौर पर पीली आंखें सिर्फ तब होती हैं, जब आपका शरीर किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहा होता है। इसलिए आपको इसे भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चहिए और तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर आंखों में पीलापन किन बीमारियों का संकेत हो सकता है? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...

आंखों में पीलापन हो सकता है इन बीमारियों का संकेत- Disease That Causes Yellow Eyes In Hindi

लिवर रोग (Liver Disease)

आंखों में पीलापन खराब लिवर फंक्शन की ओर इशारा करता है। कुछ मामलों में लिवर में सूजन और हेपेटाइटिस जैसी स्थितियों का संकेत हो सकता है।

पीलिया (Jaundice)

पीलिया होने पर शरीर की त्वचा पीली पड़ने लगती है। इसके साथ ही इसका असर आंखों में भी देखने को मिलता है।

शरीर में खून की कमी (Anemia)

जब शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं और हीमोग्लोबिन का स्तर बहुत कम हो जाता है, तो इसकी वजह से शरीर की त्वचा और आंखें पीली पड़ने लगती हैं।

मलेरिया (Malaria)

मलेरिया होने पर ब्लड सेल्स को नुकसान पहुंचता है, यह फटने या डैमेज होने लगती हैं। इससे हमारा लिवर स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है, जिसकी वजह से आंखों में पीलापन नजर आता है।

सोरायसिस (Psoriasis)

इस स्थिति में हमारे लिवर की कोशिकाएं डैमेज होने लगती हैं, जो लिवर हेल्थ और फंक्शन को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। इसके कारण आंखों में पीलापन देखने को मिल सकता है।

अगर कोई व्यक्ति आंखों में पीलापन नोटिस करता है, तो बिना समय गवाए उन्हें डॉक्टर के पास जाना चाहिए। इससे समय रहते स्थिति का निदान करके, किसी गंभीर नुकसान से बचा जा सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article