तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और खराब खानपान दोनों मिलकर हमारी मेंटल हेल्थ की बैंड बजा रहे हैं। यही कारण है कि आज दुनिया भर में मेंटल हेल्थ के सबसे मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। मेंटल हेल्थ आज एक नई चुनौती के रूप में सामने आ रहा है। पूरी दुनिया में इससे रोगियों का अंबार अस्पतालों में लगा हुआ है। एंग्जाइटी और डिप्रेशन के मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इस तेजी से बढ़ती समस्या से बढ़ते हुए 10 अक्टूबर के दिन को 'विश्व मानसिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य दिवस' 'World Mental Health Day' के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं क्या है इसके बारे में विस्तार से कि कैसे बढ़ाएं अपनी मेंटल हेल्थ?
मेंटल हेल्थ बढ़ाने के लिए करें ये काम - How to Improve your Mental Health in Hindi
ध्यान करें
आपको रोज सुबह 20 मिनट ध्यान का अभ्यास करना चाहिए। यह आपके मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त करने में काफी मदद करता है। ध्यान आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों दो दुरुस्त करता है।
योगा
योगा का अभ्यास आपके शारीरिक स्वास्थ्य के अलावा मानसिक स्वास्थ्य पर भी काफी गहर असर रखता है। जी हां योगा में शामिल प्राणायाम आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। इससे आपके दिमाग को मजबूती मिलती है।योग निद्रा
योग निद्रा का अभ्यास आपके शरीर को रिलैक्स करने के साथ-साथ आपके मानसिक स्वास्थ्य को भी काफी बढ़ा देता है। इसके लिए आपको एक मैट पर सीधा लेट जाना है। फिर अपने शरीर को रिलैक्स करते हुए गहरी नींद में चले जाएं। ऐसा रोज करने से आपका दिमाग तेज होने लगेगा।
शीर्षासन
शीर्षासन को हैड पोज के नाम से भी जाना जाता है। इससे आप अपने दिमाग की क्षमता को काफी बढ़ा सकते हैं। क्योंकि यह आपके दिमाग की तरफ रक्त के फ्लो को बढ़ा देता है। रोज 2-5 मिनट करने से आपका दिमाग तेज होता है।
