हेल्थ

क्या होता है हीमोफीलिया, 17 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है World Hemophilia Day, जानें इतिहास और 2025 की थीम

World Hemophilia Day 2025: हर साल 17 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया जाता है। हीमोफीलिया एक गंभीर बीमारी है, जिसको लेकर लोगों के बीच इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच और सही इलाज को लेकर जागरूक करना बहुत आवश्यक है। इससे काफी हद तक इसे कंट्रोल किया जा सकता है। वर्ल्ड हीमोफीलिया डे हमें ये याद दिलाने का दिन है कि सभी को चाहे वो पुरुष हों, महिलाएं हों या बच्चे सही इलाज और समर्थन मिलना चाहिए। यहां जानें इसका इतिहास, महत्व और 2025 की थीम।

What Is Hemophilia In Hindi

What Is Hemophilia In Hindi

World Hemophilia Day 2025: क्या आपने कभी किसी ऐसे व्यक्ति को देखा है जिसे जरा सी चोट लगने पर खून रुकता ही नहीं? अगर हां, तो हो सकता है वह हीमोफीलिया नाम की बीमारी से पीड़ित हो। हीमोफीलिया कोई आम बीमारी नहीं है, बल्कि यह एक दुर्लभ और गंभीर आनुवांशिक समस्या है, जिसमें शरीर खून को थक्का नहीं बना पाता। यानी किसी को मामूली कट या चोट भी जिंदगी के लिए खतरा बन सकती है। हर साल 17 अप्रैल को वर्ल्ड हीमोफीलिया डे मनाया जाता है, ताकि लोगों में इस बीमारी को लेकर जागरूकता फैलाई जा सके। इस दिन का खास मकसद है इससे जूझ रहे लोगों को सही इलाज, समर्थन और समाज में एक बेहतर स्थान दिलाना।

क्या होता है हीमोफीलिया - What Is Hemophilia In Hindi

हीमोफीलिया एक जेनेटिक (आनुवंशिक) बीमारी है, जिसमें शरीर में खून जमाने वाला एक जरूरी प्रोटीन यानी ‘क्लॉटिंग फैक्टर’ की कमी हो जाती है। जब ये फैक्टर नहीं होते, तो शरीर चोट लगने पर खून रोक नहीं पाता। कई बार यह समस्या अंदरूनी रूप से भी होती है जैसे जोड़ों या मांसपेशियों में खून बहना। पुरुषों में यह बीमारी ज्यादा पाई जाती है, लेकिन महिलाएं इसकी वाहक होती हैं।

Why Is World Hemophilia Day Is Celebrated In Hindi
Why Is World Hemophilia Day Is Celebrated In Hindi

17 अप्रैल को क्यों मनाते हैं विश्व हीमोफीलिया दिवस - Why Is World Hemophilia Day Is Celebrated In Hindi

इस खास दिन की शुरुआत पहली बार 1989 में वर्ल्ड फेडरेशन फॉर हीमोफीलिया (WFH) द्वारा की गई थी। यह दिन WFH के संस्थापक फ्रैंक श्नाबेल के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। इसका मकसद है हीमोफीलिया और अन्य खून से जुड़ी बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करना, ताकि समय रहते इलाज मिल सके और मरीजों का जीवन बेहतर बन सके।

विश्व हीमोफीलिया दिवस 2025 की थीम क्या है - World Hempohilia Day 2025 Theme In Hindi

विश्व हीमोफीलिया दिवस इस साल यानी 2025 की थीम है “एक्सेस फॉर ऑल: वीमन एंड गर्ल्स ब्लीड टू ”, जिसका मतलब है "सभी के लिए इलाज की पहुंच: महिलाएं और लड़कियां भी खून बहाती हैं"।

इस थीम के जरिए एक बहुत अहम बात पर ध्यान दिया गया है कि महिलाओं और लड़कियों को अक्सर इस बीमारी में गंभीरता से नहीं लिया जाता, जबकि वे भी इसके लक्षण झेलती हैं। इस थीम से यही संदेश दिया जा रहा है कि इलाज, सुविधा और देखभाल में लिंगभेद नहीं होना चाहिए।

Hemophilia Symptoms In Hindi
Hemophilia Symptoms In Hindi

हीमोफीलिया के लक्षण - Hemophilia Symptoms In Hindi

  • मामूली चोट में भी लंबे समय तक खून बहना
  • त्वचा पर नीले या बैंगनी धब्बे बन जाना
  • जोड़ों में दर्द और सूजन
  • अचानक अंदरूनी ब्लीडिंग होना
  • किसी सर्जरी के बाद खून का न रुकना

अगर ऐसे लक्षण किसी में दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

हीमोफीलिया इलाज कैसे होता है - Hemophilia Treatment In Hindi

आज के समय में हीमोफीलिया का इलाज संभव है। अगर समय रहते इसके लक्षण पहचानकर डॉक्टर की मदद ली जाती है, तो वह कई तरह आपकी इलाज में मदद कर सकते हैं जैसे,

फैक्टर रिप्लेसमेंट थेरेपी के जरिए शरीर में कमी वाले फैक्टर को दिया जाता है।

अब जीन थेरेपी भी आ रही है, जो इस बीमारी को जड़ से खत्म करने की दिशा में उम्मीद जगाती है।

इसके अलावा रोजमर्रा की सावधानियों, पोषण और फिजिकल थेरेपी से भी काफी सुधार किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

लेटेस्ट न्यूज

Vineet
Vineet Author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article