हेल्थ

क्यों लगातार बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले, जानें कारण और बचाओ के तरीके

पिछले कुछ सालों में हार्ट अटैक के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। इनकी सबसे बड़ी वजह खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि हार्ट अटैक के मामले क्यों बढ़े हैं और क्या है बचाव के उपाय।

Image

heart attack

युवाओं में लगातार बढ़ते हार्ट अटैक के मामले चिंता का विषय बन चुके हैं। पिछले एक साल में हार्ट अटैक के मामलों में काफी वृद्धि दर्ज की गई है। भारत में 12 साल के बच्चों से लेकर 45 साल तक की उम्र लोग हार्ट अटैक का शिकार हो चुके हैं। इसकी वजह से अब तक लाखों लोगों की जान चली गई है। हार्ट डिसीस वैश्विक स्तर पर गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनकर उभरी है। पहले के समय में 60 की उम्र के बाद ही लोगों में हार्ट अटैक के मामले दर्ज किए जाते थे लेकिन इन दिनों यंगस्टर्स सबसे ज्यादा हार्ट अटैक से अपनी जान गंवा रहे हैं। हालिया मामलों ने हर किसी को हैरान कर दिया है। ऐसे में आज जानेंगे कि आखिर क्यों लगातार हार्ट अटैक के मामले बढ़ते जा रहे हैं और क्या है इसके बचाव के उपाय।

क्यों बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोविड-19 महामारी ने लोगों की लाइफस्टाइल को बुरी तरह प्रभावित किया है। लोगों ने फिजिकल एक्टिविटी करना बंद कर दिया है। साथ ही इन दिनों लोगों का स्ट्रेस लेवल काफी बढ़ा है। इसके अलावा लोग जंक फूड्स का अत्यधिक सेवन करने लगे हैं। इन वजहों से हार्ट अटैक के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

हार्ट अटैक के मुख्य कारण

मोटापा- obesity

मोटापा कई बीमारियों का घर माना जाता है। मोटापा इन दिनों हार्ट अटैक का सबसे प्रमुख कारण बन चुका है।

डायबिटीज- diabetes

ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की वजह से हमारी ब्लड वेसल्स को भारी नुकसान पहुंचता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा काफी बढ़ जाता है।

धूम्रपान- smoking

स्मोकिंग भी इन दिनों युवाओं में हार्ट अटैक का एक प्रमुख कारण बनते जा रही है। सिगरेट के धुंए में मिलने वाले रसायन हमारे खून को गाढ़ा करते हैं।

क्या है बचाव के उपाय

  1. नियमित रूप से व्यायाम करना
  2. धूम्रपान से दूर रहना
  3. हेल्दी डाइट लेना
  4. लाइफस्टाइल रोगों का समुचित इलाज
  5. वजन न बढ़ने देना
  6. चिंता और तनाव को दूर रखना
  7. नियमित हेल्थ चेकअप कराना

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article