हेल्थ

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर? जानें कारण और बचाव के तरीके

सर्दी के मौसम में ब्लड प्रेशर का बढ़ना एक आम समस्या है लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि ठंड के मौसम में ही ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ जाता है। अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ता है और इससे बचाव के लिए क्या करें।

Image

why blood pressure increases during winters

सर्दी के मौसम में वैसे तो लोग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जुझते हैं, लेकिन एक ऐसी समस्या है जिससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। वो है हाई ब्लड प्रेशर। सर्दी के मौसम में लोगों का ब्लड प्रेशर नॉर्मल की तुलना में थोड़ा हाई रहता है। पहले के समय में यह समस्या सिर्फ बूढ़े बुजुर्गों में देखने को मिलती थी। अब युवाओं में भी ये समस्या देखने को मिल रही है। हाई ब्लड प्रेशर के वैसे तो कई कारण हो सकते हैं लेकिन खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान इसकी एक बड़ी वजह है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि सर्दियों में ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ जाता है। दरअसल सर्दी के मौसम में ब्लड सप्लाई के लिए हार्ट पर हमेशा दबाव बना रहता है और इसी दबाव की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। कई बार लोग इसे हल्के में ले लेते हैं लेकिन इसे आम समस्या समझकर नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए। ब्लड प्रेशर बढ़ना हाइपरटेंशन का पहला स्टेज है, जो आगे चलकर ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट फेलियर और हार्ट अटैक का कारण बन सकता है।

क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर

1. योग और एक्सरसाइज ना करने की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ता है।

2.नशीली चीजों का सेवन से।

3. नमक का अधिक सेवन करने की वजह से।

4. अगर आप ब्लड प्रेशर पेशेंट है और दवाई की अनदेखी करने से।

ब्लड प्रेशर को सर्दियों में कैसे रखें संतुलित

मूली

खान पान में सुधार करके ब्लड प्रेशर को संतुलित रखा जा सकता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में मूली को शामिल कर सकते हैं। मूली पोटेशियम का बेहतरीन सोर्स माना जाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में सहायक है। इसे आप कच्चा या भुनकर खा सकते हैं।

गाजर

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए आप गाजर का भी सेवन कर सकते हैं। गाजर बीटा कैरोटीन और पोटेशियम से भरपूर होता है।

मेथी का साग

मेथी का साग फाइबर का बेहतरीन सोर्स माना जाता है जो शरीर मे कॉलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है।

पालक

पालक सेहत का खजाना माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से हार्ट संबंधी समस्याओं का खतरा कम रहता है।

चुकंदर

चुकंदर में भरपूर मात्रा में विटामिन बी और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article